जोधपुर एयरपोर्ट पर फैंस ने प्रियंका-निक का किया जोरदार स्वागत, शाही शादी के लिए परिणीति भी रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की जोधपुर एयरपोर्ट की बाहर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में फैंस को देखकर प्रियंका ने न केवल उन्हें वेब किया बल्कि हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर प्रियंका और निक कैजुअल कपड़ों में नजर आए। निक जोनस इस मौके पर सफेद टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। उसके साथ ही जैकेट भी पहने हुए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहना हुआ था। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on
शाही शादी में हिस्सा लेने के लिए परिणीति चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर नजर आईं। इसके साथ ही निक के बड़े भाई केविन और उनकी पत्नी डेनियल भी स्पॉट हुईं। जोधपुर रवाना होने से पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने 28 नवंबर को पूजा रखी थी। पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी।
A post shared by ©pmd (@padharo_mahre_desh) on
A post shared by PC globaldomination1 (@pc_globaldomination1) on
दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। आज हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जेठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।