{"_id":"5ad9ec924f1c1b61098b57ef","slug":"fans-become-disappointed-from-akkineni-nagarjuna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन ने किया कुछ ऐसा कि मायूस हो गए उनके फैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन ने किया कुछ ऐसा कि मायूस हो गए उनके फैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
नागार्जुन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन के लिए उत्तराखंड के टिहरी में कैंपटी पहुंचे तमिल अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया कि उनके फैंस मायूस हो गए।
विज्ञापन
नागार्जुन की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक पांच सितारा होटल के बाहर और कैंपटी फॉल क्षेत्र में उनकी राह देखते रहे, लेकिन नागार्जुन शुक्रवार को होटल से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
इससे प्रशंसकों को मायूस ही लौटना पड़ा। तमिल अभिनेता नागार्जुन इन दिनों तीन दिन के प्रवास पर टिहरी जिले के कैंपटी स्थिति पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
पत्नी, तमिल अभिनेत्री अमाला और उनके पारिवारिक मित्र भी पहुंचे
nagarjuna
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार नागार्जुन यहां अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, तमिल अभिनेत्री अमाला और उनके पारिवारिक मित्र भी पहुंचे हैं।
शुक्रवार को उन्होंने पूरा दिन होटल में ही बिताया और होटल के टेरेस से ही हिमालय और आसपास की पहाड़ियों की खूबसूरती का आनंद उठाया।
बताया गया कि नागार्जुन शनिवार को कैंपटी फॉल सहित आसपास के ग्रामीण परिवेश से भी रूबरू होंगे। बताया गया कि शादी समारोह में मुंबई सहित चेन्नई से भी कई उद्योगपति भी कैंपटी पहुंचे हैं।