फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous lyricist Ibrahim Ashk dies due to corona virus

Ibrahim Ashk: मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Sun, 16 Jan 2022 10:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Jan 2022 10:02 PM IST
सार

जाने-माने गीतकार इब्राहिम अश्क ने आज शाम चार बजे इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इब्राहिम अश्क काफी समय से कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

विज्ञापन
Famous lyricist Ibrahim Ashk dies due to corona virus
इब्राहिम अश्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने गीतकार इब्राहिम अश्क ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। 70 वर्ष के इब्राहिम अश्क कोरोना वायरस से संक्रमित थे और इसी वायरस की वजह से अब उनका निधन हो गया। इब्राहिम का निधन आज यानी रविवार शाम चार बजे मुंबई से सटे मीरा रोड में स्थित मेडीटेक मल्टीस्पेशियालिट अस्पताल में हुआ है। उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी मुसफा खान ने मीडिया में की है। इब्राहिम अश्क ने फिल्मी दुनिया को कई हिट गाने दिए हैं, जिसमें पॉपुलर फिल्म 'कहो ना प्यार है' का टाइटल सॉन्ग तक शामिल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इब्राहिम अश्क को शनिवार सुबह खांसी हुई थी और उसके बाद ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां पर जांच में पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। वह हार्ट के मरीज भी थे और इसी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली। इब्राहिम अश्क का कल सुबह मीरा रोड के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


इब्राहिम अश्क का जन्म मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड की  कई फिल्मों के लिए शानदार गीत लिखे हैं, जिसमें 'कोई मिल गया', 'कृष', 'वेलकम', 'जानशीन', 'ब्लैक ऐंड वाइट', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' जैसी कई सारी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वह शायर भी थे। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed