Salman Khan: दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक ने सलमान के साथ साझा की तस्वीर, बोले- आपने मिलना सम्मान की बात
देश के साथ विदेश में भी सलमान खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 'जॉय अवार्ड्स' में हिस्सा लिया था।
विस्तार
सलमान खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कारोबार करती हैं। पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'टाइगर 3' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
देश के साथ विदेश में भी सलमान खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में उन्होंने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 'जॉय अवार्ड्स' में हिस्सा लिया था। 2022 में अपनी आखिरी यात्रा के बाद यह दूसरी बार था, जब उन्होंने पुरस्कार समारोह में भाग लिया, जहां उन्हें 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
सलमान की रियाद यात्रा ने पूरे देश में हलचल मचा दी। उनकी वैश्विक लोकप्रियता का एक ताजा उदाहरण तब देखा गया जब प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक एंथनी हॉपकिंस ने समारोह में सुपरस्टार से मुलाकात की। अगस्त (1996) और सररियल स्लिपस्ट्रीम (2007) के लिए मशहूर एंथनी ने सलमान के साथ अपनी मुलाकात का अनुभव साझा किया और उनकी प्रशंसा की। अपने सोशल मीडिया पर एंथनी हॉपकिंस ने लिखा, ''आपसे मिलना सम्मान की बात थी।''
सलमान खान ने मिस्र की अभिनेत्री एस्साद यूनिस को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' प्रदान किया। इसी समारोह में आलिया भट्ट भी नजर आईं और उन्हें सम्मानित भी किया गया। समारोह से जुड़ा एक्ट्रेस का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। लाल और नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेल्फी लेने पर क्यों ट्रोल हो गए रणबीर? वायरल वीडियो में वजह आई सामने