फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous art director Nitin Desai has committed suicide by hanging himself in his karjat studio

Nitin Desai: अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई, आत्महत्या की आशंका

Wed, 02 Aug 2023 10:21 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 02 Aug 2023 10:21 AM IST
सार

'1942 ए लव स्टोरी' 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'ख़ाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई का निधन हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। 

विज्ञापन
Famous art director Nitin Desai has committed suicide by hanging himself in his karjat studio
नितिन देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

'1942 ए लव स्टोरी' 'हम दिल दे चुके सनम', 'स्वदेस', 'ख़ाकी', 'लगान' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई का शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। बता दें कि नितिन देसाई ने चाण्क्य और तमस जैसे धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पहली बार '1942 ए लव स्टोरी' में उनके काम के लिए नोटिस किया गया। नितिन देसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों भी जीते हैं। 

विज्ञापन

सामने नहीं आई आत्महत्या की वजह
बता दें कि नितिन देसाई मशहूर कला निर्देशक होने के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और अभिनेता भी थे। नितिन देसाई मराठी और हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम थे। नितिन देसाई की बॉडी स्टूडियो में मिलने के बाद वहां के स्टाफ ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। अब पुलिस उसके अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। नितिन देसाई ने अगर आत्महत्या की है तो इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। 

इसे भी पढ़ें- Imran Khan: एक्टिंग की दुनिया में लौटने की तैयारी में इमरान खान, मगर फैंस के सामने एक्टर ने रखी यह शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले स्टूडियो में थे नितिन देसाई
बता दें कि एनडी स्टूडियो नितिन देसाई का दूसरा घर था। खबरों के अनुसार आत्महत्या के दो दिन पहले तक वह स्टूडियो में थे। कल तक उन्होंने अपनी टीम को आगामी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी भी दी थी, लेकिन आज सुबह से उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया तो कर्मचारियों ने इसकी जानकारी एनडी स्टूडियो के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। नितिन देसाई के पोस्टमॉर्टम पर रायगढ़ पुलिस ने अपडेट साझा किया है। पुलिस के मुताबिक, दिवंगत नितिन देसाई का पोस्टमॉर्टम चार डॉक्टर्स की टीम ने किया है। शुरुआती नतीजों के अनुसार, मौत का कारण फांसी है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

चार बार जीता नेशनल अवॉर्ड
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को चार बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

पुलिस कर रही जांच
बता दें कि जांच में पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिला है। इस क्लिप में नितिन ने चार लोगों के नाम लिए हैं। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सुसाइड से पहले ऑडियो क्लिप में जिन चार लोगों के नाम हैं उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद सभी को पुलिस समन भेजेगी। इसके अलावा पुलिस ने मोबाइल फोन को फोरेंसिक टीम के पास भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि फोन से डेटा तो नहीं गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed