फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Actress Rita Koiral died due to cancer in a private hospital of kolkata

विख्यात अभिनेत्री का कैंसर से निधन, CM ममता ने ट्वीट कर जताया शोक

Mon, 20 Nov 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 20 Nov 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Famous Actress Rita Koiral died due to cancer in a private hospital of kolkata
Actress Rita Koiral

टेलीविजन और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रीता कोइराल का रविवार को कैंसर की वजह से एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


रीता कोइराल ने रितुपर्णा घोष की ‘असुख’ (1999) के अलावा अपर्णा सेन की ‘पारोमितार एकदिन’ (2008) और अंजन दत्त की फिल्म ‘दत्त वर्सेज दत्त’ (2012) में काम किया था। फिलहाल वे ‘राखी बंधन’ और ‘स्त्री’ जैसी लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर रही थी। वह 58 साल की थीं।

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

Famous Actress Rita Koiral died due to cancer in a private hospital of kolkata
Actress Rita Koiral - फोटो : wikinut

उनके परिवार में एक पुत्री हैं। सूत्रों ने बताया कि दो महीने पहले उन्हें लिवर कैंसर होने का पता चला था। उसके बाद उनका अस्पताल आना-जाना लगा रहता था। इसबीच, वह धारावाहिकों की शूटिंग भी कर रही थीं। सात दिन पहले ही वह केमोथेरेपी के बाद अस्पताल से घर आई थीं। आज तड़के तबियत बिगड़ने के बाद उनको फिर अस्पताल ले जाया गया था। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोइराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री की बहुत कम उम्र में ही मौत हो गई। उनके परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना।’ कोइराल के निधन की सूचना पर बांग्ला फिल्म जगत शोकाकुल हो गया। सुपर स्टार प्रसेनजीत चटर्जी ने ट्वीट कर कहा कि इस अभिनेत्री के असामयिक निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed