फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Actress Madhu Malhotra Passes Away She Worked In Films Like Hero Karz and Lambi Judaai

मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, ‘हीरो’, ‘कर्ज’ और ‘लंबी जुदाई’ जैसी फिल्मों में किया था काम

Sun, 15 Mar 2026 09:29 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 15 Mar 2026 09:29 AM IST
सार

Madhu Malhotra: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 70-80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन हो गया है। जानिए पूरी खबर... 

विज्ञापन
Famous Actress Madhu Malhotra Passes Away She Worked In Films Like Hero Karz and Lambi Judaai
मधु मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

70-80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 72 साल की उम्र में मुंबई में 13 मार्च को आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन


100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और भले ही वे ज्यादा सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन अपने किरदारों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा में काफी काम किया और 100 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहीं। 

विज्ञापन

उन्हें खास पहचान फिल्म ‘हीरो’ के मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ से मिली थी। यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है और इसी गाने ने उन्हें दर्शकों के बीच यादगार बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Famous Actress Madhu Malhotra Passes Away She Worked In Films Like Hero Karz and Lambi Judaai
मधु मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों से मिली खास पहचान
मधु मल्होत्रा कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आईं, जिनमें ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘कर्ज’, ‘रिश्ता कागज का’, ‘विश्वनाथ’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भले ही मधु मल्होत्रा आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और उनके निभाए किरदार हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed