फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fact check the woman who is dancing on Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai is not waheeda rehman watch here

Fact Check: वहीदा रहमान हैं 'आज फिर जीने की तमन्ना है' पर डांस कर रही महिला? यहां जानें वायरल वीडियो का सच

Wed, 27 Sep 2023 08:57 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 27 Sep 2023 08:57 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस महिला को वहीदा रहमान बता रहे हैं। 

विज्ञापन
fact check the woman who is dancing on Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai is not waheeda rehman watch here
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को इस साल का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। इसका एलान हो चुका है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की घोषणा की है। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'इस वर्ष दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान को चुना गया है।' दादा साहब फाल्के सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


क्या है वायरल वीडियो का सच
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला ‘आज फिर जीने की तमन्ना है’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस महिला को वहीदा रहमान बता रहे हैं। वीडियो में दिख रही इस महिला का लुक वहीदा रहमान से काफी मिलता-जुलता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वहीदा रहमान डांस कर रही हैं या नहीं? इस सच का पता लगाने के लिए इसकी  जांच-पड़ताल की गई और दावे को फर्जी बताया गया है। दरअसल,  वीडियो में दिख रहीं महिला वहीदा रहमान नहीं, बल्कि डांसर मयूखा सुनीला अशोक हैं। अब तक इस वीडियो को नौ लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sunila Ashok (@mayookha_sunila)

विज्ञापन
विज्ञापन

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने उठाया इंडस्ट्री के काले राज पर से पर्दा, बताया- कैसे उनके खिलाफ हुई राजनीति

सुनीला अशोक ने शेयर किया वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को सुनीला अशोक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, लगता है 'आज फिर जीने की तमन्ना है' गाने पर बना मेरा वीडियो वहीदा रहमान के डांस वीडियो के रूप में वायरल हो गया है! मैं उनसे तुलना किए जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। दर्शकों से मिल रहे प्यार और सराहना से मैं अभिभूत हूं।' वहीदा रहमान इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित कलाकारों में शुमार रही हैं। उन्होंने अपने करियर मे 'गाइड', 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'चौदहवीं का चांद' जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- Dunki: 'सर अब बाथरूम से बाहर आ जाओ डंकी का ट्रेलर दिखाना है', हिरानी के पोस्ट पर शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed