फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   expose movie preview

बंद कमरे में हुआ ‘एक्सपोज’ का एक्सपोज

Wed, 14 May 2014 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, बयूरो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, बयूरो Updated Wed, 14 May 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
expose movie preview

इन दिनों फिल्मों को हॉट बनाने के लिए निर्देशक लगातार कलाकारों से ऐसे सीन शूट करवा रहे हैं जो उनके लिए भी आसान नहीं होते। पिछले दिनों खबर थी कि फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ में सनी लियोनी ने जब उत्तेजक सीन किए थे तो निर्देशक ने तमाम यूनिट को कमरे से बाहर निकाल दिया था। अब पता चला है कि निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म ‘एक्सपोज’ में भी हीरोइन सोनाली राउत और ऐक्टर भरत दाभोलकर पर एक ऐसा बेडरूम सीन शूट किया गया, जिसमें कैमरामैन को छोड़ कर बाकी पूरी यूनिट को कमरे से बाहर जाने को कह दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हिमेश रेशमिया स्टारर इस फिल्म में कैलेंडर गर्ल सोनाली पर राज कपूर की क्लासिक ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की जीनत अमान के अंदाज में कुछ सीन फिल्माए गए हैं। इस फिल्म में 1970-80 के दशक का बॉलीवुड दिखाया गया है और उसके बहाने जीनत अमान तथा परवीन बाबी की प्रतिद्वंद्विता भी सामने लाई गई है। सोनाली जीनत पर आधारित किरदार को निभा रही हैं, जबकि जोया अफरोज का रोल परवीन बाबी से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों ही नई लड़कियों ने फिल्म में जमकर ‘एक्सपोज’ किया है। लेकिन जिस एक दृश्य को सबसे हॉट बताया जा रहा है, वह सोनाली और दाभोलकर पर शूट किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जब यूनिट को इस हॉट सीन के बारे में पता चला तो वहां इस लेकर चर्चाएं होने लगीं और इसकी शूटिंग देख को कमरे में इकट्ठा हो गए। जिससे कलाकार असमंजस में पड़ गए। तब अनंत महादेवन ने सबको कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया। दाभोलकर और सोनाली बहुत सारे लोगों के सामने सीन शूट करने में सहज नहीं थे। सूत्रों की मानें तो एक बार जब कमरा खाली हो गया तो दोनों ऐक्टरों ने प्रोफेशनल अंदाज में सीन को बहुत खूबसूरती से शूट किया। वैसे इस सीन को लेकर हीरोइन से ज्यादा दाभोलकर घबरा रहे थे क्योंकि उनके मुताबिक एक्सपोज कुछ ज्यादा ही हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अनंत का कहना है, ‘दाभोलकर बहुत ही विनम्र और शरीफ इंसान हैं। लेकिन फिल्म में उनका रोल बेहद खास है क्योंकि हीरोइन के मर्डर को लेकर लोगों को सबसे ज्यादा शक उन पर ही होता है। असल में हमने यहां हीरोइनों का दुबई कनेक्शन दिखाया है कि कैसे इन सुंदरियों पर दुबई के रईसों की नजर रहती है।’ अनंत के अनुसार फिल्म में ऐसे ही दौर में सोनाली की भी मुलाकात दुबई के इस बिजनेसमैन (दाभोलकर) से होती है, जिसे हर हीरोइन अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है। दोनों के बीच का यह सीन उसी सिलसिले की कड़ी है।


सूत्रों के अनुसार जब दाभोलकर इस सीन को लेकर हिचक रहे थे तो निर्देशक ने उन्हें और सोनाली को बुलाया। दोनों को उन्होंने समझाया कि अमेरिकी फिल्मों में किस तरह से कलाकर अपनी सारी हिचक तोड़ कर पूरे प्रोफेशनल ढंग से रोल में उतर जाते हैं। यह बात दोनों कलाकारों को ठीक लगी और उन्होंने फिर उन्होंने जिस ढंग से सीन किया, उसे बाद में स्क्रीन पर देख कर सब दंग रह गए। देखना रोचक होगा कि सिनेमाघरों में दर्शकों की इस सीन पर क्या प्रतिक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed