फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Excuse Me Madam Fame Actor Rajesh Kumar Tests Positive For Covid 19

प्रोमो रिलीज होते ही स्टार भारत पर आया संकट, ऑन एयर होने से पहले ही ठप हुई इस शो की शूटिंग

Thu, 27 Aug 2020 08:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरे, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरे, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 27 Aug 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Excuse Me Madam Fame Actor Rajesh Kumar Tests Positive For Covid 19
राजेश कुमार - फोटो : राजेश के सीरियल से लिया हुआ स्टिल

टीवी चैनल स्टार भारत पर अचानक से एक संकट आन पड़ा है। बीते बुधवार को ही चैनल ने अपने एक आने वाले धारावाहिक 'एक्सक्यूज मी मैडम' का प्रोमो रिलीज किया और बृहस्पतिवार को ही इस शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता राजेश कुमार को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है। इस समय राजेश अपने घर पर क्वारंटीन हैं और इस शो की शूटिंग भी फिलहाल के लिए रोक दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक राजेश पिछले कुछ दिनों से थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे थे। इसके बावजूद इस शो के निर्माता उनसे काम करवाते रहे। अब जब उन्होंने अपना परीक्षण करवाया तो वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में सेट पर उनके साथ काम करने वाले सभी कलाकारों और कर्मचारियों का भी परीक्षण हो रहा है। राजेश ने बीते बुधवार तक शूटिंग की है और अब इस शो की शूटिंग बंद है।
विज्ञापन



चैनल ने इस धारावाहिक का एक प्रोमो बीते बुधवार को ही रिलीज किया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा शो है जिसमें राजेश कुमार के साथ नायरा बैनर्जी और सुचेता खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माता इस शो को अगले महीने के मध्य तक टीवी पर प्रसारित करने की योजना बना रहे थे। अब जब इस घटना की वजह से शो की शूटिंग बंद हो गई है तो अब वह इसके प्रसारण के लिए कुछ नई तारीखों का चुनाव कर सकते हैं। राजेश तो फिलहाल अपने घर पर क्वारंटीन में हैं और जाहिर है कि ठीक होने के बाद ही वापसी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश कुमार ने टीवी के कई धारावाहिकों में काम किया है। उन धारावाहिकों में साराभाई वर्सेस साराभाई, प्रीतम प्यारे और वो, नीली छतरी वाले, यम किसी से कम नहीं आदि शामिल हैं। धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर भी बीते सोमवार को एक साथ सात लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इन सात लोगों में तीन कलाकार और चार कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। बीते सोमवार से शूटिंग बंद रहने के बाद अब इस शो की शूटिंग इस शुक्रवार से शुरू हो सकती है।

पढें: ऐसे शुरू हुआ था रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता, अभिनेत्री बोलीं- 'क्या पता था I LOVE YOU की सजा ऐसे काटनी पड़ेगी'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed