फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Evelyn Sharma is expecting first child with husband Tushaan Bhindi

मां बनने वाली हैं एवलिन शर्मा: 'ये जवानी है दीवानी' फेम अभिनेत्री के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, दो महीने पहले की थी शादी

Sun, 11 Jul 2021 12:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 11 Jul 2021 12:10 PM IST
सार

अभिनेत्री एवलिन शर्मा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। 15 मई को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन सर्जन तुषान भिंडी के साथ शादी की थी। 

विज्ञापन
Evelyn Sharma is expecting first child with husband Tushaan Bhindi
एवलिन शर्मा, तुषान भिंडी - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने फैंस को खुशखबरी दी है। जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान एवलिन शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। अपने जन्मदिन पर मैं जो चाह सकती हूं उसमें यह सबसे अच्छा गिफ्ट है। हम भविष्य के हर पल के लिए तैयार हैं। एवलिन ने बताया कि बच्चे का जन्म ऑस्ट्रेलिया में होगा। इसके साथ उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलने की इच्छा भी जताई। बता दें कि 15 मई को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन सर्जन तुषान भिंडी के साथ शादी की थी। शादी की सभी रस्में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में बहुत गुपचुप तरीके से हुई थीं। शादी की तस्वीर देख फैंस हैरान हो गए थे। 

विज्ञापन

Evelyn Sharma is expecting first child with husband Tushaan Bhindi
एवलिन शर्मा - फोटो : instagram

एवलिन और तुषान ने अक्टूबर 2019 में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की किस करते हुए तस्वीर सामने आई थी। एवलिन और तुषान ने साल 2019 में सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने सगाई के बाद की तस्वीर शेयर की थी। जबकि इस बार शादी के लिए उन्होंने कंट्रीसाइड लोकेशन को चुना। अपनी शादी के बारे में और जानकारी देते हुए एवलिन ने बताया था कि, 'हमारे वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत लीगल सेरेमनी से हुई। यकीनन हम चाहते थे कि हमारे परिजन और दोस्त भी इस दौरान हमारे साथ हों, लेकिन हमें पता है कि उनका प्यार और आशर्वाद हमारे साथ हैं।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Evelyn Sharma is expecting first child with husband Tushaan Bhindi
एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें, एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने 'ये जवानी है दीवानी', 'यारियां' और 'साहो', 'मैं तेरा हीरो' और 'जब हैरी मेट सेजल' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। फिलहाल, एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी को उनके फैंस शादी की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed