फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Entertainment Poll: More than 69 percent users agrees that Ranbir kapoor movie Animal has violence

Animal: 69 फीसदी पाठकों ने माना- एनिमल में जरूरत से ज्यादा हिंसा, समाज में गलत प्रवृत्ति को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 12 Dec 2023 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Dec 2023 04:19 PM IST
सार

अमर उजाला के पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया, 'क्या आपको लगता है कि एनिमल फिल्म में अत्यधिक हिंसा-क्रूरता दिखाई गई है और ऐसी फिल्में समाज में गलत प्रवृत्ति को बढ़ावा देंगी'? इस पोल पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकांश पाठकों ने इससे सहमति जताई कि फिल्म में ज्यादा हिंसा दिखाई गई है।

विज्ञापन
Entertainment Poll: More than 69 percent users agrees that Ranbir kapoor movie Animal has violence
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसी महीने पहली तारीख को रिलीज इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। मगर, फिल्म देखकर लौट रहे ज्यादातर दर्शकों की शिकायत है कि इस फिल्म में अत्यधिक हिंसा और क्रूरता दिखाई गई है। वहीं, कुछ इस फिल्म को शानदार बता रहे हैं। फिल्म पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए अमर उजाला ने एक पोल कराया। जानते हैं, इस पर पाठकों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Animal: रणबीर संग फाइट वाले सीन के दौरान भाई सनी को याद कर रहे थे बॉबी, बोले- उन्हीं के बारे में सोचते...
विज्ञापन


अमर उजाला के पोल पर ऐसी मिली प्रतिक्रिया
अमर उजाला के पोल में पाठकों से सवाल पूछा गया, 'क्या आपको लगता है कि एनिमल फिल्म में अत्यधिक हिंसा-क्रूरता दिखाई गई है और ऐसी फिल्में समाज में गलत प्रवृत्ति को बढ़ावा देंगी'? इस पोल पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकांश पाठकों ने इससे सहमति जताई कि फिल्म में ज्यादा हिंसा दिखाई गई है। पोल पर 69.75 प्रतिशत पाठकों ने 'हां' विकल्प चुना, जबकि 30.25 प्रतिशत पाठक फिल्म में हिंसा और उसके समाज पर प्रभाव की बात से असहमत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



700 करोड़ से ऊपर हुआ वर्ल्डवाइड कारोबार
'एनिमल' फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450.07  करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस सप्ताह तक फिल्म के 500 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी फिल्म की छप्परफाड़ कमाई जारी है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में फिल्म की कमाई 737.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली ये बिना शाहरुख खान वाली पहली फिल्म है। 

Zareen Khan: जरीन खान को धोखाधड़ी मामले में मिली अंतरिम जमानत, बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा पाएंगी अभिनेत्री

डायलॉग्स पर जताई जा रही आपत्ति
इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर दर्शक आपत्ति जता रहे हैं। यह फिल्म पिता-पुत्र के रिश्ते पर आधारित है। रणबीर कपूर बेटे के रोल में हैं, तो वहीं अनिल कपूर ने पिता की भूमिका निभाई है। रणबीर कपूर का किरदार ग्रे शेड वाला है। फिल्म में इंटीमेट सीन काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा खून-खराबे वाले सीन भी हैं। फिल्म के कुछ डायलॉग्स पर भी दर्शकों की नाराजगी फूटी है।

इसी के साथ अमर उजाला ने पाठकों से इस फिल्म के बारे में उनकी राय भी मांगी थी। पाठकों की तरफ से भेजी गई राय के चुनिंदा अंश आप इस आलेख में पढ़ सकते हैं: 
विवादों में फिल्म एनिमल: किसी को पसंद आई तो किसी ने माना गुमराह करने वाली, पढ़ें पाठकों की प्रतिक्रियाएं

विवादों में फिल्म एनिमल: किसी को पसंद आई तो किसी ने माना गुमराह करने वाली, पढ़ें पाठकों की प्रतिक्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed