{"_id":"a9816304-1ce5-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"enjoy-holiday-with-three-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते उठाइए तीन फिल्मों का लुत्फ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हफ्ते उठाइए तीन फिल्मों का लुत्फ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 25 Oct 2012 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा के दिन प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह रिलीज होगी तो शुक्रवार को दो और फिल्मों का प्रदर्शन होगा। प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह जहां नक्सल समस्या पर सरकार और नक्सलियों का पक्ष रखने का प्रयास करेगी तो वहीं वासु भगनानी के बैनर तले बनी फिल्म अजब-अजब लव अपनी कॉमेडी से हंसाएगी। रिलीज हो रही तीसरी फिल्म रस में इमरान हाशमी एक अलग अंदाज में दिखेंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।
चक्रव्यूह से हैं उम्मींदे
राजनीति और आरक्षण के बाद प्रकाश झा एक बार फिर अपनी चिर-परिचित शैली में एक ज्वलंत सामाजिक-राजनीतिक विषय पर फिल्म लेकर आए हैं। इस बार विषय नक्सल समस्या है। छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्रप्रदेश की प्रष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म नक्सल और सरकार दोनों के ही पक्ष रखने का प्रयास करेगी।
इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, अभय देओल, मनोज बाजपेई, ओमुपरी के अलावा इशा गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई है। शंघाई के बाद अभय देओल फिर चौकाने वाले रोल में दिख सकते हैं।
विज्ञापन
बेटे पर फिर लगाया दांव
कल किसने देखा और फालतू जैसी फिल्मों के बाद निर्माता-निर्देशक वासु भगनानी लगातार तीसरी बार अपने बेटे जैकी भगनानी के साथ फिल्म लेकर आए हैं। बुधवार को रिलीज हो रही फिल्म अजब गजब लव में जैकी के साथ निधि मुख्य भूमिका में होंगी।
अर्जुन रामपाल के अलावा कई कलाकार इस फिल्म में मेहमान भूमिका में दिखेंगे। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन संजय गढ़वी ने किया है।
अलग गेटअप में इमरान हाशमीः
इमरान हाशमी बुधवार को रिलीज हो रही फिल्म रश में एक अलग गेटअप में दिखेंगे। प्रियंका देसाई-शामीन देसाई निर्देशित इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में इमरान के साथ आदित्य पंचोली, नेहा धूपिया व सागरिका घटके ने मुख्य भूमिका निभाई है।
इस फिल्म की शुरुआत शामीन देसाई के निर्देशन में हुई थी। फिल्म निर्माण के दौरान ही उनकी मृत्यु हो जाने से आगे निर्देशन का जिम्मा उनकी पत्नी प्रियंका देसाई ने संभाला।