फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   emraan hashmi to romance pak beauty humaima malick

इमरान हाश्मी को मिली पाकिस्तानी हीरोइन

Thu, 25 Jul 2013 04:07 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 04:07 PM IST
विज्ञापन
emraan hashmi to romance pak beauty humaima malick

किस किंग इमरान हाशमी के साथ वैसे तो कई अभिनेत्रियां काम कर चुकी हैं लेकिन उनकी पक्की जोड़ी किसी के साथ नहीं बन पायी है। अब वह नयी पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हुए दिखेंगे।

विज्ञापन


इमरान हाश्मी की अभी तक किसी भी हीरोइन के साथ जोड़ी नहीं बन पाई है। विद्या बालन के साथ जरूर उनकी जोड़ी जम रही थी, लेकिन हालिया रिलीज फिल्म 'घनचक्कर' के बॉक्स ऑफिस पर बैठ जाने की वजह से उनका यह सपना भी चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


खैर, इधर उनकी जोड़ी एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मलिक के साथ बनाई जा रही है। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बननेवाली आगामी फिल्म 'शातिर' में किसी नई हीरोइन की जरूरत थी, इसलिए हुमैमा के नाम पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं छन कर यह खबर भी आ रही है कि कुणाल देशमुख से हुमैमा के नाम की सिफारिश खुद इमरान हाश्मी ने की, हालांकि वे इस बात से साफ इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हुमैमा का बाकायदा स्क्रीन टेस्ट हुआ है।


वैसे, सूत्रों का यह भी कहना है कि जब तक स्क्रीन टेस्ट का रिजल्ट सामने न आए, तब तक हुमैमा के शातिर की हीरोइन बनने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आखिर बॉलीवुड में एक ही रात में सारे निर्णय बदल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed