इमरान हाशमी ने अपनी पत्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वक्त ऐसा था कि जब इमरान हाशमी की फिल्मों की चर्चा कहानी और एक्टिंग से ज्यादा किसिंग सीन्स के लिए होती थी। ऐसी इमेज के बावजूद इमरान हाशमी के निजी जीवन के बारे में कोई ऐसी वैसी गॉसिप नहीं सुनने को मिलती।
इमरान हाशमी इसका श्रेय देते हैं अपनी पत्नी परवीन साहनी को। इमरान ने बीबीसी को बताया, "हमारे सफल रिश्ते का श्रेय जाता है मेरी पत्नी को। ऑनस्क्रीन मेरी इमेज कैसी भी रही हो, मेरी पत्नी को मुझ पर पूरा भरोसा है।"
इमरान मानते हैं कि सफल दांपत्य के लिए पुरुष और महिला को बराबर का दर्जा दिया जाना जरूरी है। इमरान कहते हैं, "पत्नी को बराबरी का दर्जा देना बहुत जरूरी है। पति-पत्नी में एक अटूट भरोसा होना चाहिए।"
आजाद ख्याल इंसान हैं इमरान हाशमी
महिलाओं के संग हिंसा को लेकर इमरान काफ़ी संवेदनशील हैं। वो कहते हैं, "मुझे उन मर्दों पर बहुत गुस्सा आता है जो औरतों को अपनी जागीर मानते हैं।"
वो कहते हैं, "मेरे पिता और मां दोनों ने मुझे बचपन से ही ये तालीम दी कि महिलाओ पर हाथ नहीं उठाना चाहिए। यही सीख अब मैं अपने बेटे को देता हूं।"
फ्लॉप फिल्मों से लिया है कड़ा सबक
12 साल लंबे फिल्मी करियर में कई रोमांटिक, हॉरर, सस्पेंस और एक्शन फिल्मों में काम कर चुके इमरान ने कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन उनकी पिछली चार फिल्में घनचक्कर, उंगली, राजा नटवरलाल और मिस्टर एक्स फ्लॉप रहीं।
ऐसे में 12 जून को रिलीज हो रही उनकी नई फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ से उन्हें काफी उम्मीदें है। वो कहते हैं, "बहुत सी वजह होती हैं फिल्मों के ना चलने के पीछे, कभी कंटेंट नहीं चलता है, कभी मार्केटिंग नहीं हो पाती, कभी रिलीज का टाइम ठीक नहीं होता।"
मैं किसी और की नहीं सिर्फ अपनी सुनता हूं
इमरान कहते हैं, "आपकी फिल्में चलती हैं तो लोग कहते हैं कि ये एक कामयाब इंसान है। जब फिल्में नहीं चलती हैं तो लोग कहते हैं कि उसे तो अभिनय नहीं आता, उसे तो कुछ नहीं आता।"
चाहे हिट का दौर हो या फ्लॉप का, इमरान लोगों के कहे पर ध्यान नहीं देते। वो कहते हैं, मैं किसी और की नहीं, खुद की सुनता हूं।" इमरान का कहना है कि वो लोगो की बातों पर ध्यान देकर खुद को परेशान नहीं करते।
मेरी बीवी को विद्या के साथ जोड़ी पसंद आई
इमरान ने बताया कि 'हमारी अधूरी कहानी' को देखकर उनकी पत्नी परवीन साहनी बहुत भावुक हो गईं। इमरान कहते हैं, "सिर्फ दो ही ऐसी फिल्में थीं जिन्हें देखकर मैं खूब रोया था, एक सारांश और दूसरी जख्म।
अब ये तीसरी फिल्म है जिसने न केवल मुझे, बल्कि मेरी पत्नी को भी रुलाया।" चलते-चलते इमरान ये बताना भी नहीं भूले के विद्या बालन के संग उनकी जोड़ी उनकी पत्नी को बेहद पसंद आई है।