अभिनेता शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'जीरो' से पहले मॉल मल्टीप्लेक्स में 'चीट इंडिया' पहले दिखेगा। ट्रेलर से ही अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म कैसी होगी। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म चीट इंडिया का ट्रेलर आज शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ दिखाई देगा।
आपको बता दे कि शाहरुख खान और इमरान हाशमी के बीच का रिश्ता बहुत ही अच्छा हैं। इमरान हाशमी की एक्टिंग ही नहीं बल्कि लोग उनकी पर्सनेलिटी के भी दीवानें हैं। उन्हें बॉलीवुड का एक वर्सटाइल एक्टर माना जाता है। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी फिल्म चीट इंडिया में नजर आने वाले है।
ऐसा बताया जा रहा है कि इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म सुपरस्टार मेगा नेटफ्लिक्स सीरीज, बार्ड ऑफ ब्लड की शूंटिग कर रहे है। ऑनलाइन जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, टी-सीरीज़ के ट्रेलर, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और इमरान हाशमी चीट इंडिया को तैयार किया गया है। शाहरुख खान की फिल्म जीरो से पहले चीट इंडिया का ट्रेलर दिखाया जायेगा।
इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया जनवरी साल 2019 में रिलीज की जाएगी। बता दें फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और यह दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर आपको इस गंभीर मुद्दे पर सोचने के लिए मजबूर कर देगा। ट्रेलर के बाद फिल्म का पहला गाना 'दारू वरगी' भी रिलीज हो गया है। इस गाने में गुरु रंधावा ने अपनी मस्ती और म्यूजिक के रंग भरे हैं।
इमरान हाशमी से हाल ही में एक मुलाकात में बताया कि "यह फिल्म छात्रों और माता-पिता के लिए प्रासंगिक है। यह आपका मनोरंजन करेगी और अलग अलग मुद्दे के बारे में बताएगी। फिल्म को सौमिक सेन ने डायरेक्ट किया है। इमराम हाशमी ने प्रमोशन के दौरान इमरान हाशमी ने इस बात को कबूला है कि बचपन में उन्होंने भी अपनी परिक्षाओं में नकल की है।