{"_id":"574d8ab94f1c1b7a28109f8f","slug":"emraan-hashmi-gifts-one-bag-to-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म में किस करने के लिए बीवी को देते हैं बैग गिफ्ट, मियां भी खुश बीवी भी खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म में किस करने के लिए बीवी को देते हैं बैग गिफ्ट, मियां भी खुश बीवी भी खुश
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
सीरियल किसर इमरान हाश्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति का किसी महिला से नैन मटक्का चल रहा हो और बीवी नाराज न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। हां एक बीवी ऐसी भी है जिसका पति कितनी ही महिलाओं को किस करे उसे फर्क नहीं पड़ता। बॉलीवु़ड में किसिंग के बादशाह और उस्ताद सीरियल किसर इमरान हाश्मी की बीवी को फर्क नहीं पड़ता कि उनके पति महिलाओं के साथ लिप लॉक किस करते हैं।
विज्ञापन
इमरान हाश्मी ने अपनी किताब 'दा किसिंग ऑफ लाइफ' के लांच पर इमरान हाश्मी से सवाल पूछा गया कि,'फिल्मों में किस करने पर आपकी बीवी की क्या प्रतिक्रिया होती है।' इमरान ने जवाब में कहा, 'मैं जिस फिल्म में भी किस करते हैं उसके बदले में अपनी बीवी को एक बैग गिफ्ट करता हूं ताकि मेरी बीवी नाराज न हों।'
विज्ञापन
इमरान हाश्मी ने बताया मेरी पत्नी परवीन की अल्मारी बैगों से भरी रहती है और जब भी किसी फिल्म में किस करता हूं तो पत्नी को एक बैग गिफ्ट करना पड़ता है। इमरान से सवाल पूछा गया कि हाल ही में आई अजहर फिल्म में आपने कई किस किए हैं तो इसके लिए कितने बैग गिफ्ट किए हैं। इमरान हाश्मी ने तपाक से कहा एक फिल्म के लिए सिर्फ एक बैग फिल्म में चाहे कितनी भी किस हों।
विज्ञापन