फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emergency actress Kangana Ranaut approaching Bombay High Court seeking a stay on proceedings by Javed Akhtar

Kangana Ranaut: 'इमरजेंसी' स्टार कंगना के लिए क्या आसान होंगी राहें? मानहानि वाले केस पर रोक लगाने की मांग

Sun, 07 Jan 2024 10:52 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 07 Jan 2024 10:52 AM IST
सार

कंगना रणौत और जावेद अख्तर के बीच इस जंग की शुरुआत 2020 में हुई थी। मीडिया में छपी खबरों की मानें तो एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ काफी कुछ बोल दिया था।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut approaching Bombay High Court seeking a stay on proceedings by Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कंगना रणौत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार ये सुर्खियां उनकी आने फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर नहीं बल्कि गीतकार जावेद अख्तर द्वारा उन पर लगाए मानहानि वाले मुकदमे के लिए है। कंगना ने इस मुकदमे पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन

Rohit Shetty: इंडियन पुलिस फोर्स में नहीं होंगे अश्लील सीन, रोहित बोले- अपने दर्शकों को असहज नहीं करना चाहता
विज्ञापन

Emergency actress Kangana Ranaut approaching Bombay High Court seeking a stay on proceedings by Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला 
कंगना रणौत और जावेद अख्तर के बीच इस जंग की शुरुआत 2020 में हुई थी। मीडिया में छपी खबरों की मानें तो एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ काफी कुछ बोल दिया था। उस इंटरव्यू कंगना ने 2016 में जावेद अख्तर से हुई अपनी मुलाकात का जिक्र किया था। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा था कि यह मुलाकात उनके लिए काफी डिस्टर्बिंग था। उस इंटरव्यू के टेलीकास्ट होने के बाद अभिनेत्री पर जावेद अख्तर ने कथित मानहानिकारक टिप्पणियां लगाने के इल्जाम में केस दर्ज करवाया था। 
 
विज्ञापन

Emergency actress Kangana Ranaut approaching Bombay High Court seeking a stay on proceedings by Javed Akhtar
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
कब होनी होनी है सुनवाई 
जब गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस दायर किया, तब पलटवार में अभिनेत्री ने भी जावेद अख्तर पर कई गंभीरआरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। बाद में, 24 जुलाई 2024 को अंधेरी के एक कोर्ट ने जावेद अख्तर पर कंगना द्वारा दायर मामले को स्थगित करने का आदेश दे दिया। कंगना ने इस फैसले के खिलाफ एक बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति मंजूषा देशपांडे की बेंच कंगना रणौत और जावेद अख्तर के इस मानहानि वाले की सुनवाई 9 जनवरी को कर सकती है। कंगना का मानना है, अगर गीतकार जावेद अख्तर वाले मामले को स्थगित कर दिया गया है और सिर्फ सुनवाई कंगना पर लगे आरोपों की होगी, तो यह अन्याय होगा अभिनेत्री के साथ। 
 
विज्ञापन

Emergency actress Kangana Ranaut approaching Bombay High Court seeking a stay on proceedings by Javed Akhtar
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना का वर्क फ्रंट 
कंगना रणौत इस साल दर्शकों के लिए इमरजेंसी नाम की फिल्म लेकर आ रही हैं। उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' बनकर तैयार है। इस फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री के लिए यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी पिछली कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब नहीं रही हैं। 
Manoj Bajpayee Video Interview: मुझे मजा आता है जब मनोज बाजपेयी गायब हो जाए, मैं किरदार का इंतजार नहीं करता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed