{"_id":"6dfba042f63e087f7437665ee2930954","slug":"elly-abram-s-attitute","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन के पैर जमे नहीं पर नखरे जबर्दस्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन के पैर जमे नहीं पर नखरे जबर्दस्त
अमर उजाला,मुंबई
Updated Mon, 09 Dec 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड हीरोइनों को कुछ बातें बहुत जल्दी सिखा देता है। जिनमें से एक है नखरे दिखाना। अब एली अवराम को देखिए। नाम से शायद लोगों को ठीक से याद भी न आएं कि वे कौन हैं?
एली के खाते में अभी तक सिर्फ फिल्म है मिक्की वायरस। वो भी सुपर फ्लॉप। उनकी थोड़ी-सी पहचान ‘बिग बॉस’ के कारण बनी।
वह भी इसलिए कि होस्ट सलमान खान को उनमें अपना पुराना प्यार यानी कैटरीना कैफ दिखती रहीं। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि सलमान की तारीफों से एली फूल कर कुप्पा हो चुकी हैं कि उनके पैर जमीन पर ही नहीं पड़ रहे।चर्चा है कि इधर जो प्रोड्यूसर उनके पास पहुंचता है, वह पूछती हैं कि क्या वह सलमान को उनके अपोजिट साइन कर सकता है?
प्रोड्यूसर इधर-उधर बगलें झांकता हुआ निकल जाता है। यही नहीं, कुछ नए ऐक्टरों के साथ काम करने के आए प्रस्तावों को एली नकार चुकी हैं। न ही वह मल्टी स्टारर फिल्में साइन करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
सूत्रों को मुताबिक बिग बॉस के बाद एली ने किसी ईवेंट में जाने की अपनी फीस तो बढ़ाई ही, साथ ही जाने-आने के लिए लक्जरी कार और रहने के लिए पांच सितारा होटलें उनकी डिमांड सूची में जुड़ गई हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्ली में एक फैशन डिजाइनर को एली ने रुला दिया। उसके शो को लिए दी तारीख ऐन मौके पर बदल दी। इससे डिजाइनर को आर्थिक नुकसान हुआ।
चर्चा है कि इस डिजाइनर ने चार दिसंबर के शो के लिए होटल बुक कराया था, परंतु तीन की रात को एली के एजेंट ने डिजाइनर से कहा कि ‘मैडम की तबीयत खराब है’। जबकि शो के निमंत्रण बंट चुके थे।
तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। आखिर जैसे तैसे मामला छह तारीख पर तय हुआ। परंतु तब तक डिजाइनर की रातों की नींद हराम हो चुकी थीं। हालांकि ऐली इन बातों का खंडन कर रही हैं कि ऐसा कुछ हुआ।
उनका कहना है कि मेरी तबीयत खराब थी, इसके बावजूद मैंने वह सब किया जो कहा गया था।