सलमान विदेशी हीरोइन के साथ नाइट क्लब में क्या कर रहे थे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट क्लब या होटलों में न जाने वाले सलमान खान एक नाइट क्लब में विदेशी हीरोइन के साथ देखे गए हैं। सलमान खान अपने घर या फॉर्म हाउस पर ही पार्टियां करते हैं, लेकिन दुबई के एक नाइट क्लब में वे अपने आपको जाने से रोक नहीं पाए।
खबर है कि सलमान खान नाइट क्लब में बॉलीवुड की एक फिल्म में दिख चुकी विदेशी हीरोइन एली अवराम के साथ पहुंचे थे। और देर तक वहां रहे। हालांकि इस बात की खबर किसी को नहीं कि एली दुबई कैसे पहुंची?
एली एवराम और सलमान की जान पहचान पुरानी
एली एवराम और सलमान की जान पहचान काफी पुरानी है। सलमान की वजह से ही एली ने बिग बॉस में हिस्सा लिया। वे अक्सर सलमान द्वारा दी जाने वाली पार्टियों में नजर आती रही हैं। वहीं सलमान की बहनों से भी उनकी अच्छी दोस्ती है।
'मिकी वायरस' नामक फिल्म कर चुकी एली बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में लगी हुई हैं, लेकिन इस वक्त तो वे सलमान की खास दोस्त बन सुर्खियां बटोर रही हैं।