{"_id":"d0f67f58-afea-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ekta-kapoor-unhappy-with-once-upon-a-time-in-mumbaai-2-climax","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' क्लाइमैक्स होगा री शूट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' क्लाइमैक्स होगा री शूट
मुंबई/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
यही तो एकता कपूर की खासियत है कि वे समझौता नहीं करतीं हैं, भले इसके लिए उन्हें कितना ही अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़े।
विज्ञापन
उनके बैनर की गैंगस्टर फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन एकता इसके क्लाइमैक्स से संतुष्ट नहीं हैं।
यही वजह है कि उन्होंने अपने निर्देशक मिलन लुथरिया से साफ कह दिया है कि वे क्लाइमैक्स को री शूट करने की तैयारियां कर लें।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक व्यक्ति का कहना है कि एकता का निर्णय एकदम सही है। पूरी फिल्म अच्छी बनी है, लेकिन अंत सटीक नहीं है।
खुद फिल्म के हीरो अक्षय कुमार को भी यही लगता है कि फिल्म का क्लाइमैक्स कमजोर है। वे सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान के साथ इसे दोबारा शूट करने के लिए तैयार हैं।
बताते चलें कि एकता के लिए अपने बैनर की फिल्मों का क्लाइमैक्स री शूट करना कोई नई बात नहीं है। उनकी बैनर की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एक थी डायन' के लिए भी यही हुआ था। उन्होंने विशाल भारद्वाज पर जोर डालकर फिल्म का क्लाइमैक्स अपने हिसाब से करवा दिया था।
विज्ञापन