फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor to team up with paranormal activity producer steven schneider and armaan zorace for upcoming horror project

Ekta Kapoor: एकता कपूर ने की बड़ी डील साइन, 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' के प्रोड्यूसर संग मिल कर बनाएंगी हॉरर फिल्में

Sat, 23 Apr 2022 01:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Apr 2022 01:52 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील के तहत तीनों साथ मिलकर हिंदी और कई अन्य भाषाओं में हाई कॉन्सेप्ट की थ्रिलर-हॉरर फिल्मों का निर्माण करेंगे। हालांकि अभी इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
ekta kapoor to team up with paranormal activity producer steven schneider and armaan zorace for upcoming horror project
एकता कपूर-स्टीवन श्नाइडर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अरमान जोरेस की डार्क हेल और हॉलीवुड निर्माता स्टीवन श्नाइडर के साथ कई फिल्मों के निर्माण को लेकर एक डील साइन की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील के तहत तीनों साथ मिलकर हिंदी और कई अन्य भाषाओं में हाई कॉन्सेप्ट की थ्रिलर-हॉरर फिल्मों का निर्माण करेंगे। हालांकि अभी इन प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


इस बारे में एकता कपूर ने कहा, 'बालाजी मोशन पिक्चर्स में हमारा उद्देश्य दर्शकों से जुड़ी कहानियों को बताना है। मैं इस जुड़ाव को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि मैं भारतीय प्रवासियों के लिए बेस्ट क्रॉस-कल्चर कंटेंट लेकर आउंगी। इस तरह के मौके हमें बाजारों और दर्शकों तक हमारी पहुंच का विस्तार करने में मदद करते हैं। यह सहयोग आपसी विचारों और इरादे का है।'

विज्ञापन


इस डील पर जोरेस ने कहा, 'बालाजी टेलीफिल्म्स मनोरंजन व्यवसाय में एक जाना पहचाना नाम है। जिन्होंने प्रासंगिक और वर्तमान समय के मुताबिक कंटेंट बनाकर अपनी जगह बनाई है। हम इस डील को लेकर काफी खुश हैं। हम भारतीय भाषाओं में दर्शकों के लिए अच्छा कंटेंट लाने के लिए तत्पर हैं।' वहीं, श्नाइडर ने कहा, 'यह सौदा मेरे और हमारे लिए एक टीम के रूप में एक मील का पत्थर है। भारत एक रोमांचक बाजार है जो हमेशा सभी शैलियों में वर्तमान और क्रांतिकारी कंटेंट पेश करने के लिए जाना जाता है। मैं एकता और अरमान के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से उन कहानियों को सामने लाएंगे जो बताए जाने और सुने जाने का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि श्नाइडर को पैरानॉर्मल एक्टिविटी, ब्लेयर विच और स्प्लिट जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जबकि अमेरिकी फिल्ममेकर जोरेस फिल्म गॉड इज डेड के लिए मशहूर हैं। वहीं, एकता कपूर ड्रीम गर्ल, द डर्टी पिक्चर और लिपस्टिक अंडर माई बुर्का जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed