फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor shooting set

एकता के भुतिया सेट पर फुटबाल बना स्पॉट ब्वॉय

Fri, 30 May 2014 11:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 30 May 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
ekta kapoor shooting set

एकता कपूर के सैट पर जाने क्या हो गया है कि रोज कुछ न कुछ बुरा घट रहा है। लोगों को डर है कि कहीं इसके पीछे रागिनी तो नहीं!

विज्ञापन

 
‘रागिनी एमएमएस’ सीरीज की भुतहा फिल्में बनाने वाली निर्माता एकता कपूर इन दिनों सचमुच के भूतों का सामना कर रही हैं। खबर हैं कि एक मनोरंजन चैनल पर आने वाले एकता की कंपनी के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर भुतहा घटनाएं हो रही हैं और एकता को वहां पर पूजा-पाठ करनी पड़ रही है। सीरियल से जुड़े कास्ट और क्रू सदस्य आए दिन किसी न किसी छोटी-बड़ी घटना के गवाह बनते हैं और वे डरे हुए हैं।

सीरियल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों सब उस वक्त बहुत डर गए जब मुंबई के साकीनाका स्थित क्लीन निक्सन स्टूडियो में सबके सामने दिल दहला देने वाली घटना हुई।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि शूटिंग के दौरान सीरियल के हीरो करन पटेल की जरूरतों का खयाल रखने वाला एक लड़का जब कुर्सी पर बैठा था तो अचानक जैसे उसे किसी अदृश्य शक्ति ने फुटबॉल बना दिया। वह कुर्सी से गिरा और फुटबॉल की तरह उछते हुए चीखने लगा। साफ लग रहा था कि कोई उसे धक्का दे-देकर उछाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह बहुत ही डरावना दृश्य था और वह लड़का डर के मारे बेहोश हो गया। हालत यह थी कि वहां पर मौजूद कोई आदमी कुछ नहीं कर पा रहा था। सब असहाय खड़े होकर सामने हो रही घटना देख रहे थे।

आखिर में कुछ देर के बाद लड़का जमीन पर पड़ गया और लोग उसे उठा कर तत्काल पास की दरगाह पर ले गए, जहां थोड़ी देर बाद लड़का होश में आया। उसने बताया कि उसे कोई जोर-जोर से धकेल रहा था और हवा में उछाल रहा था।

सूत्र बताते हैं अब हाल यह है कि सेट पर मौजूद हर व्यक्ति कोई न कोई मंत्र पढ़ रहा होता है या कुछ जाप कर रहा होता है। तब काम होता है। सीरियल की लोकप्रिय नायिका दिव्यांका त्रिपाठी ने लड़के के साथ हुई घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा है कि वह सेट समुच भुतहा है।

वहां के गार्ड के साथ भी कुछ दिन पहले ऐसा हादसा हुआ था। सेट पर कई बार अचानक बल्ब फूट जाते हैं और चीजें अपने आप यहां-वहां हो जाती हैं, जिससे लोग बुरी तरह डर जाते हैं।


दिव्यांका ने बताया कि एकता कपूर की मां शोभा कपूर यहां हर दिन लगातार पूजा-पाठ करा रही हैं, जिससे किसी को कोई नुकसान न हो। दिव्यांका का मानना है कि जब तक आप परेशान न करें, भूत-प्रेत किसी को बेवजह परेशान नहीं करते हैं।

दिव्यांका मानती हैं कि यह जगह भले ही भुतहा हों लेकिन यहां ऐसी सकारात्मक ऊर्जा भी है, जिसकी वजह से सीरियल हिट है। यानी यहां आगे भी शूटिंग जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed