{"_id":"5cfaa5a3bdec22070c091ec9","slug":"ekta-kapoor-mom-mission-over-mars-reday-to-release-sakshi-tanwar-mona-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में शुरू हुई मिशन मंगल की दौड़, अक्षय कुमार की फिल्म से पहले एकता ले आईं ये वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में शुरू हुई मिशन मंगल की दौड़, अक्षय कुमार की फिल्म से पहले एकता ले आईं ये वेब सीरीज
Fri, 07 Jun 2019 11:28 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
M.O.M. - Mission Over Mars
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े परदे पर फिल्मकारों की दिलचस्पी विज्ञान और अंतरिक्ष की ओर बढ़ती जा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और आर माधवन की फिल्म रॉकटरी द नंबी इफेक्ट के अलावा एकता कपूर ने भी अंतरिक्ष विज्ञान पर एक सीरीज तैयार कर दी है।
विज्ञापन
तमाम सुपरनैचुरल शोज और वेब सीरीज बनाने के बाद अब जल्द ही एकता कपूर अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अंतरिक्ष और विज्ञान से जुड़ी एक वेब सीरीज लाने वाली हैं, जिसका नाम है मिशन ओवर मार्स। इस सीरीज में टीवी की दुनिया के दो बड़े नाम साक्षी तंवर और मोना सिंह भी जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर की यह सीरीज 2014 में इसरो को मार्स ऑरबिटर मिशन और उसके पीछे जुड़ी चार महिलाओं की कहानी पर आधारित है। मोना सिंह इस इस वेब सीरीज में मौसमी नामक बंगाली वैज्ञानिक का किरदार निभा रही हैं। वह कहती हैं, "मैंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं किया इसीलिए यह मेरे लिए काफी कठिन भी था। कठिन होने के साथ साथ मेरे लिए यह नया भी है इसीलिए मैने इस सीरीज़ पर काम करने की हामी भरी थी।'
विज्ञापन
वहीं जानी मानी अदाकारा साक्षी तंवर इस सीरीज में बतौर मिशन को-ओर्डिनेटर के किरदार में नजर आएंगी, जिसका नाम है नंदिता हरिप्रसाद। साक्षी भी इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनके मुताबिक यह सीरीज इस तथ्य को पूरी तरह से दोहराती है कि महिलाएं आज असंभव को प्राप्त कर सकती हैं और अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी स्थिति में काम कर सकती हैं। इन दो अदाकाराओं के अलावा इस सीरीज में निधि सिंह और पॉलोमी घोष भी नजर आएंगी।