फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor file fir against sanjay dutt

जेल में बंद संजय दत्त पर किया गया मुकदमा

Sat, 08 Nov 2014 09:30 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
ekta kapoor file fir against sanjay dutt
जानी मानी निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने संजय दत्त पर मुक़दमा किया है कि संजय दत्त ने उनके डेढ़ करोड़ रूपए वापस नहीं किए।
विज्ञापन


एकता कपूर के अनुसार उन्होंने संजय दत्त को अपनी एक फ़िल्म में काम करने के लिए डेढ़ करोड़ रूपए दिए थे लेकिन संजय दत्त ने उन पैसों को वापस नहीं किया। इस फ़िल्म के सह-निर्माता हैं अभिनेता सुनील शेट्टी।

पैसे मांगते सुनील शेट्टी

ekta kapoor file fir against sanjay dutt

सुनील शेट्टी ने कहा कि वो काफ़ी दिनों से संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त से पैसों की मांग कर रहे थे।

सुनील शेट्टी के अनुसार उन्होंने मान्यता दत्त से कई बार कहा कि वो पैसे अदा कर दें और इस बात को यही ख़त्म करें। लेकिन उनके अनुसार मान्यता दत्त इस बात को अनसुना कर रही थीं जिसके चलते उन्हें कोर्ट का दरवाज़ा खटखाना पड़ा।

ये बात साल 2009 की थी जब एकता कपूर सुनील शेट्टी के साथ मिलकर एक फ़िल्म प्रोड्यूस करना चाहती थीं और उस फ़िल्म में एक्टर संजय दत्त को लिया गया था।

लेकिन साल 2009 में संजय एकता कपूर से नाराज़ हो गए क्योंकि एकता ने अचानक निर्माता निर्देशक संजय गुप्ता के साथ हाथ मिला लिया। फिर उन्होंने उनके साथ मिलकर फ़िल्म 'शूट आउट एट वडाला' बनाई जो साल 2013 में रिलीज़ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed