फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ekta brings in nudity clause in Bollywood

पूरा न्यूड होंगे तभी कर पाएंगे एकता की यह नई फिल्म

Sat, 11 Apr 2015 12:35 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
Ekta brings in nudity clause in Bollywood

बॉलीवुड को एक परिभाषित सेक्स कॉमेडी का जॉनर देने वाली एकता कपूर ने एक और बोल्ड और अनोखा काम किया है। हॉलीवुड की फिल्मों की मेकिंग की समझ रखने वाले इसे हॉलीवुड की नकल कह सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल एकता कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ट्रिपल एक्स को लेकर चर्चाओं में हैं। चर्चा यह है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए एकता कपूर कलाकारों से स्पष्ट कह चुकी हैं कि उन्हें हर वह न्यूड सीन देना होगा जो वह चाहेंगी।
विज्ञापन


फिल्म में काम करने वाले कलाकार बाद में कोई विवाद पैदा न करें इसके लिए कलाकारों से पहले न्यूडिटी से जुड़े एक फॉर्म पर साइन कराए जाएंगे। इस फॉर्म में इस बात का साफ उल्लेख होगा कि यह एक सेक्स फिल्म है इसलिए उनके साथ कोई भी न्यूड या सेमी न्यूड सीन फिल्माया जा सकता है। न्यूड सीन के लिए बॉडी डबल की मांग कलाकार नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 के अंत तक आने वाली इस फिल्म का पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर से ही आप यह बात समझ सकते हैं कि फिल्म में होगा क्या-क्या। पोस्टर में एक पलंग टूटा हुआ दिखाया गया है और उसके बगल में सेक्स करती हुई तीन मुद्राएं दिखाई गई हैं।

अब देखना यह है कि एकता को अपनी इस नई फिल्म के लिए कलाकार मिलते हैं या नहीं? आमतौर पर कोई भी कलाकार इस नियम के साथ अपनी फिल्मी सफर शुरु नहीं करता कि वह पहली ही फिल्म में न्यूड दिखे।

सनी ने की थी एचआईवी टेस्ट की मांग

Ekta brings in nudity clause in Bollywood

इसके पहले इस तरह का एक और मामला चर्चाओं में आया था। खबर थी कि सनी लियोनी निर्माताओं से ऐसी मांग कर रही हैं कि उनके साथ काम करने वाले ऐक्टरों का पहले एचआईवी टेस्ट कराया जाए। इसके बाद ही वह उनके किस और बेडरूम सीन करेंगे।

खबर यह भी थी कि सनी लियोनी ने अपनी पहली फिल्म जिस्म 2 के पहले भी सनी लियोनी ने ऐसी मांग की थी। उनका कहना था कि फिल्म में ऐसे सीन करने हैं जिसके लिए टेस्ट जरूरी है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया था कि तब हीरो ने यह मांग मानी थी या नहीं। जिस्म 2 फिल्‍म में सनी लियोनी के साथ रणदीप हुड्डा और अरूणोदय सिंह के गर्मागर्म सीन थे। तो क्या सनी की मांग मानी गई थी और इन दोनों हीरो ने अपना एचआईवी टेस्ट कराया था।

पोर्न इंडस्ट्री में होता है ऐसा

Ekta brings in nudity clause in Bollywood

फिल्म के पहले न्यूडिटी से जुड़े नियम पर साइन कराने का मामला हो या फिर फिल्म में काम कर रहे कलाकारों का एचआईवी टेस्ट की व्यवस्‍था हो ये दोनों ही नियम अमेरिकन पोर्न इंडस्ट्री में बहुत पहले से चल रहे हैं।

1998 में बने इस नियम के अनुसार पोर्न फिल्म शूट करने वाले हर एक्टर-एक्ट्रेस को शूटिंग के पहले अपनी एचआईवी जांच की रपट सौंपनी होती है। ऐसा फिल्म के करार में स्पष्‍ट लिखा हुआ होता है।

पोर्न इंडस्ट्री में ऐसी मांग भी उठी थीं कि मेल कलाकार को सेक्स सीन करने के दौरान कंडोम का प्रयोग करना चाहिए। इस मांग पर विरोध भी हुआ। अब सनी लियोनी और एकता कपूर की इस मांग के बाद संभवतः इस चर्चा को पंख लग जाएं कि आखिर फिल्म में ऐसा होगा क्या जिसके लिए ये टेस्ट कराने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed