फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki Jamaican cricketer Chris Gayle dancing on shah rukh khan film song Lutt Putt Gaya actor reacts like thi

Dunki: 'डंकी' के गाने 'लुट पुट गया' पर दिल खोलकर थिरके क्रिस गेल, शाहरुख खान भी हुए मुरीद

Thu, 14 Dec 2023 09:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 14 Dec 2023 09:28 PM IST
सार

शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने मूवी के गाने 'लुट पुट गया' पर शानदार डांस किया है, जिसे देखकर बॉलीवुड के बादशाह शानदार प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Dunki Jamaican cricketer Chris Gayle dancing on shah rukh khan film song Lutt Putt Gaya actor reacts like thi
डंकी-शाहरुख खान, क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' की रिलीज में महज सात दिन बाकी हैं। सुपरस्टार अपनी इस वर्ष की तीसरी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने काउंटडाउन जारी रखा है, और आए दिन फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर और अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म के गाने 'लुट पुट गया' को रीक्रिएट करते हुए अपने प्रशंसकों के वीडियो को रीट्वीट करने में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का डांस वीडियो पोस्ट कर दिलचस्प कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन

'लुट पुट गया' पर क्रिस गेल का धांसू डांस

शाहरुख खान अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के वीडियो शेयर कर रहे हैं, और उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता के फैन क्लब ने क्रिस गेल का 'डंकी' के गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाहरुख के स्टेप्स को बखूबी कॉपी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब शाहरुख खान ने वीडियो देखा तो वह भी खुद को इस पर प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए। 

विज्ञापन


Jaya Prada: ESIC मामले में जयाप्रदा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान हुए क्रिस गेल के मुरीद 

शाहरुख खान ने फैन क्लब के जरिए साझा किए गए क्रिस गेल के डांस वीडियो को रीट्वीट किया। इसके साथ अभिनेता ने लिखा, 'और यूनिवर्स बॉस ने इसे पार्क के बाहर हिट किया, वैसे ही जैसे वे कर सकते हैं। धन्यवाद क्रिस गेल, हम मिलेंगे और करेंगे लूट पुट गया...जल्द ही एक साथ डांस करेंगे, हा हा।' इस ट्वीट पर मनोरंजन और खेल दोनों जगत के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। 

No More Tears: सलमान की पूर्व प्रेमिका का शानदार मिशन, ‘बस, अब आंसू नहीं’ की कामयाबी देख आप भावुक हो उठेंगे

'डंकी' का निर्देशन, स्टारकास्ट और रिलीज

'डंकी' निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा सह-लिखित है। मूवी 21 दिसबंर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed