फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dulquer Salmaan announces first Hindi music video Heeriye with singer Jasleen Royal shares romantic poster

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान के पहले हिंदी गाने का पोस्टर रिलीज, एक्टर बोले- अरिजीत-जसलीन की मधुर आवाज आई पसंद

Thu, 20 Jul 2023 06:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 20 Jul 2023 06:59 PM IST
सार

दुलकर सलमान सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी पॉपुलर हैं। दुलकर ने प्रतिभाशाली गायिका जसलीन रॉयल के साथ अपने पहले हिंदी संगीत वीडियो की घोषणा की है।

विज्ञापन
Dulquer Salmaan announces first Hindi music video Heeriye with singer Jasleen Royal shares romantic poster
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुलकर सलमान सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी पॉपुलर हैं। दुलकर ने प्रतिभाशाली गायिका जसलीन रॉयल के साथ अपने पहले हिंदी संगीत वीडियो की घोषणा की है। इसे पहले वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनके गाने का नाम हीरिये है। जिसका पोस्टर सामने आ चुका है।

विज्ञापन

जसलीन रॉयल और अरिजीत सिंह ने गाया गाना
दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर जसलीन रॉयल के साथ अपने आगामी हिंदी संगीत वीडियो हीरिये का पोस्टर साझा किया। गाने को जसलीन और अरिजीत सिंह ने गाया है। एक अभिनेता के रूप में यह दुलकर की पहली संगीत प्रोजेक्ट है। कथित तौर पर वह संगीत वीडियो के लिए सहमत हो गए क्योंकि उन्हें इस गीत में अरिजीत और जसलीन की जोड़ी पसंद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई को होगा रिलीज
हीरिये का निर्माण जसलीन रॉयल द्वारा किया गया है, जिसे वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जसलीन ने अरिजीत सिंह के साथ इसकी रचना और गायन भी किया गया है। सीजन का प्रेम गीत 25 जुलाई, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

दुलकर सलमान ने की तारीफ
दुलकर सलमान इस गाने के बारे में कहा, 'हीरिये एक बहुत ही खास गाना है। मुझे तुरंत इसकी धुन, म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट और निश्चित रूप से जसलीन और अरिजीत की मधुर आवाज पसंद आ गई। यह एक सर्वोत्कृष्ट प्रेम गीत है और मुझे इस खूबसूरत धुन के लिए जसलीन रॉयल और वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ जुड़ने की खुशी है। मैं इस खूबसूरत प्रेम गीत पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हूं।'

यह भी पढ़ें: 'बचपन का प्यार' लेकर आ रहे हैं अनुभव सिन्हा, राजकुमार राव और वाणी कपूर को लाएंगे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed