फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   drishyam spanish remake to start shooting from june before drishyam 3 release

'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले शुरू होगी स्पेनिश रीमेक की शूटिंग! जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

Mon, 30 Mar 2026 05:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Mar 2026 05:45 PM IST
सार

Drishyam In Spanish:  'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले ही खबरें सामने आई हैं कि इस फिल्म का स्पेनिश रीमेक भी जल्द बनकर तैयार हो सकता है। निर्माता रोड्रिगो एस्पिनॉल ने इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की। 

विज्ञापन
drishyam spanish remake to start shooting from june before drishyam 3 release
दृश्यम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

साल 2024 में मेकर्स ने फिल्म 'दृश्यम' को कई विदेशी भाषाओं में बनाने की घोषणा की थी। इसकी जानकारी देते हुए यह भी कहा गया था कि इस पर कई देशों में काम चल रहा है। अब दो साल बाद सुनने में आया है कि फिल्म के स्पेनिश वर्जन की शूटिंग जल्द शुरू हाेगी।
विज्ञापन


जून से शुरू होगी शूटिंग 
हाल ही में 'दृश्यम' के स्पेनिश रीमेक पर काम करने जा रहे निर्माता रोड्रिगो एस्पिनेल ने इस बारे में जानकारी दी। दिल्ली में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान निर्माता ने बताया, 'मेरे एक साथी मैक्सिकन निर्माता ने इसके राइट्स खरीदे हैं। इसके बाद उन्होंने मुझे कॉल करके इसकी जानकारी दी। स्पेन में यह आसान होता इसीलिए हमने इस पर काम करना शुरू कर दिया। कहानी पूरी तरह से स्पेनिश लोगों के अनुसार है। हम जून से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'
विज्ञापन
Trending Videos

drishyam spanish remake to start shooting from june before drishyam 3 release
फिल्म दृश्यम 2 का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मलयालम फिल्म 'दृश्यम' की रिमेक
बता दें कि फरवरी 2024 में 'दृश्यम' का कई भाषाओं रीमेक बनने की खबरें सामने आई थीं। मेकर्स ने कहा था कि इस फिल्म के कई वजर्न बनाए जा रहे हैं। अमेरिका और कोरिया तक में इस पर काम चल रहा है। इसकी घोषणा  कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने की थी, जिन्होंने आशीर्वाद सिनेमाज से 'दृश्यम 1' और 'दृश्यम 2' के अंतरराष्ट्रीय रीमेक अधिकार हासिल किए थे। हालांकि, इस घोषणा के बाद कभी इन रीमेक पर किसी तरह की कोई खबर नहीं आई।

2013 में बनी थी पहली 'दृश्यम'
साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर दृश्यम, 2013 में इसी नाम से रिलीज हुई मोहनलाल की फिल्म की रीमेक थी। फिल्म मूल रूप से पहली बार मलयालम भाषा में 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल और नीरज माधव जैसे कलाकारों ने काम किया था। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमाज के तहत एंटनी पेरुंबवूर ने किया था।
अब तक इसके दो पार्ट हिंदी और मलयालम में रिलीज हो चुके हैं। वहीं तीसरा पार्ट दोनाें ही भाषा में रिलीज होना बाकी है।
विज्ञापन

drishyam spanish remake to start shooting from june before drishyam 3 release
दृश्यम 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@starstudio18
कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'
मलयालम वर्जन वाली मोहनलाला स्टारर 'दृश्यम 3' की आधिकारिक रिलीज डेट 2 अप्रैल 2026 तय की गई थी। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी है। वही अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 3' का हिंदी वर्जन अक्तूबर 2026 में रिलीज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed