फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drishyam Actress Ishita Dutta Talk About Her Pregnancy Said Its A Beautiful Phase Of My life

Ishita Dutta: प्रेग्नेंसी में इशिता दत्ता का हुआ ऐसा हाल, बच्चे ने किक मारकर उड़ा दी रातों की नींद

Fri, 28 Apr 2023 08:53 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 08:53 AM IST
सार

इशिता ने कहा कि मेरे जीवन का यह फेज बहुत सुंदर, रोचक और अलग रहा है।  उसका सबसे अच्छा हिस्सा किक महसूस करना है।

विज्ञापन
Drishyam Actress Ishita Dutta Talk About Her Pregnancy Said Its A Beautiful Phase Of My life
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। दरअसल, एक्ट्रेस इशिता इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और इसी बीच वह एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। कपल अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

Drishyam Actress Ishita Dutta Talk About Her Pregnancy Said Its A Beautiful Phase Of My life
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media

इशिता ने प्रेग्नेंसी को बताया सुंदर फेज
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इशिता ने कहा कि मेरे जीवन का यह फेज बहुत सुंदर, रोचक और अलग रहा है।  उसका सबसे अच्छा हिस्सा किक महसूस करना है।  उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा इसके बारे में कई लोगों से सुना था, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप खुद इस चीज को महसूस करते हो, तो लगता है कि यह बहुत अच्छा अहसास है। इन सभी में मजे की बात यह है कि ज्यादातर रात के वक्त होता है, इसलिए में रात के समय ठीक से सो नहीं पाती हूं, क्योंकि छोटे बच्चे को रात में सोना पसंद नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Drishyam Actress Ishita Dutta Talk About Her Pregnancy Said Its A Beautiful Phase Of My life
इशिता दत्ता - फोटो : social media

चीजों में हो रहे हैं बदलाव
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद के बदलाव को लेकर बात करते हुए कहा है कि इस बीच बहुत सारी चीजें हैं जो बदली हैं। आपका शरीर बदल रहा है, आपकी पसंद और नापसंद बदल रही है, जो चीजें मुझे पहले पसंद हुआ करती थीं, वो अब मुझे पसंद नहीं है, मैं इस दौरान कई नई चीजें ट्राई करने लगी हूं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें कभी भी फल पसंद नहीं थे, लेकिन अब उन्हें फल पसंद हैं। इसलिए ताकि उनका बच्चा स्वस्थ हो। 

Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर राहा का चेहरा दिखाएंगे आलिया-रणबीर? अभिनेत्री ने बेटी को लेकर किए कई खुलासे

विज्ञापन

Drishyam Actress Ishita Dutta Talk About Her Pregnancy Said Its A Beautiful Phase Of My life
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ - फोटो : social media

साल 2017 में कपल ने की थी शादी
आपको बता दें कि कपल का शादी साल 2017 की 28 नवंबर को हुई थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। वहीं, कपल की शादी को पांच साल बीत चुके हैं, जिसके बाद वे अब अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करेंगे। 

Priyanka Chopra: 'मैं उसे कई बार खोने वाली थीं... ', बेटी मालती के प्रीमैच्योर बर्थ पर प्रियंका का बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed