फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream girl 2 ott release know when and where to watch ayushmann ananya pandey starrer film

Dream Girl 2: दिल का टेलीफोन बजाने आ गई है पूजा, जानें किस ओटीटी पर रिलीज हुई आयुष्मान-अनन्या की ड्रीम गर्ल 2

Fri, 20 Oct 2023 08:38 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 20 Oct 2023 08:38 AM IST
सार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने फैंस के दिलों के तार छेड़ दिए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसमें पूजा बने आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों पर छा गए।

विज्ञापन
Dream girl 2 ott release know when and where to watch ayushmann ananya pandey starrer film
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने फैंस के दिलों के तार छेड़ दिए थे। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई है और इसमें पूजा बने आयुष्मान खुराना फैंस के दिलों पर छा गए। साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब फैंस को 'ड्रीम गर्ल 2' के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। तो बस अब समझिए कि दर्शकों का ये इंतजार खत्म हो गया है। 'ड्रीम गर्ल 2' की ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यानी अब आप घर बैठे 100 करोड़ी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को घर बैठे देख सकते है। 

विज्ञापन

ड्रीम गर्ल 2 थिएटर्स में 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लगभग डेढ़ महीनों तक कारोबार किया था। अब ड्रीम गर्ल 2 के ओटीटी राइट्स की बात करें तो डील नेटफ्लिक्स ने लॉक की है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 20 अक्टूबर यानी आज स्ट्रीम गई है। इसका मतलब है कि दर्शक इस वीकेंड अपनी ओटीटी वॉच लिस्ट में ड्रीम गर्ल 2 को एड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dream girl 2 ott release know when and where to watch ayushmann ananya pandey starrer film
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ड्रीम गर्ल 2' की बात करें तो यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इसका निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा किया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा परेश रावल, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा और मनोज जोशी जैसे कलाकारों भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'ड्रीम गर्ल 2', 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' की अटकलों पर लगा विराम, अभय देओल ने मीम साझा कर तोड़े दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed