फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dream Girl 2 first look poster out ayushmann khurrana reveals face of pooja

Dream Girl 2: सामने आ गई आशिकों की 'ड्रीम गर्ल', चार साल बाद इस दिन बजेगा 'दिल का टेलीफोन'

Tue, 25 Jul 2023 01:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

ड्रीम गर्ल 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह तो सिर्फ पहली झलक है। शीशे में दिखने वाली चीजें कहीं खूबसूरत हैं और यह तो सिर्फ पहली झलक है।

विज्ञापन
Dream Girl 2 first look poster out ayushmann khurrana reveals face of pooja
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का एक छोटा सा प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसमें आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में लोगों का मनोरंजन करते दिख रहे थे। इसके बाद हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर साझा किया गया था, उसमें भी आयुष्मान खुराना का दिलचस्प रूप दिखाया गया था। अब इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना दो रूपों में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

कैसा है पोस्टर
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक तरफ वह पूजा और दूसरी तरफ करम के रूप में नजर आ रहे हैं। पूजा के रूप में वह ब्लाउज और स्कर्ट पहने नजर आ रहे हैं, उसके लंबे बाल हैं और वह लिपस्टिक लगाते हुए शीशे में देख रहा है। वहीं शीशे के दूसरी तरफ करम बने आयुष्मान गुलाबी टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं 
ड्रीम गर्ल 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह तो सिर्फ पहली झलक है। शीशे में दिखने वाली चीजें कहीं खूबसूरत हैं और यह तो सिर्फ पहली झलक है। जैसे ही आयुष्मान खुराना ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया वैसे ही इसपर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। आयुष्मान की पत्नी ताहिरा को पोस्टर काफी पसंद आया है, उन्होंने उसपर फायर और दिल वाली इमोजी बनाई है। अभिनेत्री अमृता कहनविलकर ने लिखा, 'अरे कोई सीटी बजाओ।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत उत्साहित हूं।'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक छोटे शहर के लड़के करम (आयुष्मान खुराना) के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुछ बड़ा करने की कोशिश कर रहा है। आखिरकार, उसे परी (अनन्या पांडे) से प्यार हो जाता है, जिसके बाद कहानी में एक बड़ा मोड़ आता है, जहां फिल्म का अंतिम मोड़ शुरू होता है। बता दें कि यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed