फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dr. Sharma molests Shikha Joshi at Brest Transplant

हीरोइन की सुसाइड के पीछे है एक डॉक्टर, क्या किया था उसने?

Wed, 20 May 2015 04:53 PM IST
Updated Wed, 20 May 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sharma molests Shikha Joshi at Brest Transplant

शिखा जोशी साहस का दूसरा नाम थी। वो 16 साल की उम्र में छह किलोमीटर चल कर श्रीराम कला केंद्र जाती थी। जहां वो चुहू डांस सीखती थी। उसने जाति की दीवारों को तोड़ते हुए शादी की और शादी टूटने के बाद अपनी बेटी को पाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन


दि टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शिखा ने एक सर्जन पर यौन शोषण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। यही नहीं, उसने गुस्से में उस सर्जन के घर पर पत्थर बरसाए थे। इसकी कहानी ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट से जुड़ी है। जिस उम्र में अभिनेत्रियां फिल्मों से किनारा कर लेती हैं उसने फिल्म की और बोल्ड सीन दिए।
विज्ञापन


यही कारण हैं कि शिखा का परिवार उसकी आत्महत्या की बात पर यकीन करने को तैयार नहीं है। शिखा के भाई विशेष का कहना है कि मेरी बहन इतनी कमजोर नहीं हो सकती कि वो अपनी जिंदगी खत्म कर ले। आत्महत्या की बात कहकर कुछ छिपाने की कोशिश का जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हीरोइन की मौत का कारण बन गया ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट

Dr. Sharma molests Shikha Joshi at Brest Transplant

विशेष के अनुसार शनिवार चार बजे उन्होने शिखा से बात की थी। तो शिखा ने अगले दिन केस की सुनवाई का जिक्र किया था जो डॉक्टर ने उसके खिलाफ दर्ज कराया था। शिखा सामान्य बात कर रही थी और उसने आर्थिक रूप से किसी मदद से भी इंकार कर दिया था। सात बजे उसकी रूममेट का फोन आया और बताया कि शिखा ने आत्महत्या कर ली है।

परिवार का कहना है कि सर्जन उससे केस वापस लेने को दबाव बना रहा था। सर्जन के खिलाफ उसने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया था। 2006 में मॉडलिंग में कैरियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। इस दौरान शिखा ने एक डॉक्टर से ब्रेस्ट प्रत्यारोपण कराया था।

ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट के वक्त डॉक्टर ने‌ किया यौन शोषण का प्रयास

Dr. Sharma molests Shikha Joshi at Brest Transplant

विशेष ने बताया कि वो पांच साल बाद ब्रेस्ट हटवाना चाहती थी। जब वह सर्जन के पास पहुंची तो उसने शिखा के यौन शोषण की कोशिश की। शिखा ने सर्जन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद लोग उसको जानने लगे।

शिखा का मां शिवा जोशी का कहना है कि वह सारी उम्र इंसाफ के लिए लड़ी। उसने बेटी को खुद से दूर रखा ताकि उसकी जिंदगी का असर उस पर ना पड़े। शिखा जोशी के परिवार का कहना है कि वह अंत तक शिखा को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ेगें। परिवार के सदस्यों ने शिखा की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

रोते-रोते परीक्षा देने गई हीरोइन की बेटी

Dr. Sharma molests Shikha Joshi at Brest Transplant

शिखा का परिवार दिल्ली के शकरपुर इलाके में रहता है। उनकी एक 19 साल की बेटी है, श्रावणी। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। वो बीए सेकंड इयर की छात्रा है। मां की मौत की खबर के बाद वो टूट गई है।

लेकिन इन हालातों में वो अपनी परीक्षा की तैयारी कर रही है। रोते-रोते परीक्षा देने जा रही है। हाल ही में हिन्दी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से की गई बातचीत में उसने मां के मौत के पीछे बड़ी साजिश की बात कही। उसने कहा कि वो अपनी मां की मौत की सीबीआई जांच कराना चाहती है।

उसके मुताबिक उसकी मां बहुत मजबूत महिला थी। श्रावणी कहती है की उनकी मां ने जो लड़ाई शुरू की है उसे वो आगे लेकर जाएंगी।

बेटी ने मां की मौत कहीं पांच बातें

Dr. Sharma molests Shikha Joshi at Brest Transplant

अपनी मां की मौत पर शिखा ने पांच बातें कहीं। पहली कि उनकी मां की रूममेट मधु ने उसे अस्पताल ले जाने में देरी क्यों की? मधु ने पहले शिखा का वीडियो बनाया जिसमे तकरीबन 20-30 मिनट की देरी हुई।

दूसरी कि जिस तरह से शिखा की गर्दन को काटा गया है, क्या ये संभव है की कोई खुद से इस तरह से अपनी गर्दन काट सके?

तीसरी शिखा ने मौत से एक दिन पहले यानी 14 मई को अपने पिता को मैसेज भेजकर किसी गड़बड़ी की आशंका जताई थी। मैसेज में उसने लिखा था की हमको शायद शूटिंग के नाम पर फंसा लिया गया है।

चौथी जिस डॉक्टर शर्मा के खिलाफ शिखा केस लड़ रही थी उसकी ओर से लगातार केस बंद करवाने का दबाव डाला जा रहा था लेकिन शिखा केस वापस नही ले रही थी। और पांचवी अगर वो अवसाद से ग्रस्त होती तो केस की सुनवाई के लिए 3 महीने पहले वापस क्यों जाती?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed