फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare awarded by Face of Asia in Busan International Film Festival

बुसान में भूमि पेडनेकर की फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, जीता ये अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Fri, 04 Oct 2019 05:56 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 04 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare awarded by Face of Asia in Busan International Film Festival
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala mumbai

भूमि पेडनेकर हिंदी फिल्म जगत की उन युवा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने कुछ ही समय में सिनेमा जगत में अपनी एक खास पहचान बना ली है। वह लगातार अपने दमदार किरदार से दर्शकों की प्रशंसा पाने में कामयाब रही हैं। भूमि ने साल 2015 में फिल्म दम लगा के हईशा से फिल्म जगत में डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री टॉयलेट एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी हिट फिल्मों में भी नजर आईं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते भूमि को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं अब भूमि के खाते में एक अंतराष्ट्रीय कामयाबी भी जुड़ गई है।  

विज्ञापन


दरअसल एशिया के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह 'बुसान अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह' में भूमि की आने वाली फिल्म डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे की स्क्रीनिंग रखी गई। दुनिया भर से आए समीक्षकों और दर्शकों ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की और फिल्म खत्म होेने के बाद खड़े होकर भूमि के अभिनय के लिए देर तक तालियां बजाईं।

विज्ञापन

Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare awarded by Face of Asia in Busan International Film Festival
Bhumi Pednekar - फोटो : amar ujala mumbai

इस समारोह में भूमि को 'फेस ऑफ एशिया' अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए अभिनेत्री ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मेरे काम ने बुसान के दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया है। यह मेरी पहली अंतराष्ट्रीय जीत है जिसपर मुझे बहुत गर्व है। मैंने ऐसी फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश रखी है जिसमें कहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण हो। मैंने अच्छा काम करने के लिए पूरी गंभीरता से मेहनत की है।  मुझे उम्मीद है कि यह शानदार सिनेमा का हिस्सा होगा, जिसे भविष्य में पसंद और याद किया जाएगा। मैं फिल्म के सभी कलाकारों समेत निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव और अपने निर्माताओं एकता कपूर और रुचिका कपूर को इस महान अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।

गौरतलब है कि भूमि जल्द ही फिल्म सांड की आंख में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं। यह फिल्म बुजुर्ग शार्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर के ऊपर आधारित है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही भूमि, पति-पत्नी और वो, बाला और भूत जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: साड़ी पहने लक्ष्मी अवतार में नजर आए अक्षय कुमार और तारा- सिद्धार्थ के रोमांटिक गाने सहित पांच खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed