फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Do you know about the Longest Song 'Ab tumhare hawale watan saathiyo' ?

क्या आप जानते हैं हिंदी फिल्मों के सबसे लंबे गाने 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के बारे में? पढ़ें पूरी खबर

Sun, 04 Apr 2021 09:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 04 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Do you know about the Longest Song 'Ab tumhare hawale watan saathiyo' ?
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों - फोटो : twitter

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लंबा गाना कौन सा है और किस फिल्म में यह रिकॉर्ड गाना दर्ज है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि साल 2004 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" का ही गाना "अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का अभी तक का यह सबसे लंबा गाना है।

विज्ञापन


बता दें कि अभी तक इस रिकॉर्ड को कोई भी नहीं तोड़ पाया है। इस प्रतिष्ठित गीत की लंबाई लगभग 15 मिनट है और फिल्म में इस गाने को 3 अलग-अलग सीक्वेंस में दिखाया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, बॉबी देओल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह एक बॉलीवुड वार ड्रामा है, जिसका निर्देशन इस फिल्म का निर्देशन शक्तिमान तलवार ने किया था। इस गीत ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम का अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली। इस गाने को अलका याग्निक ने गाया वहीं अनु मलिक इसके कंपोजर थे और गाने के बोल समीर ने लिखे हैं।

विज्ञापन

हर साल जब भी 15 अगस्त या 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व आते हैं, देशभक्ति से परिपूर्ण सिनेमा की बरबस याद आ जाती है। दरअसल देशभक्ति का यह सिलसिला तभी शुरू हो गया था, जब देश की आजादी का आंदोलन अपने शीर्ष मुकाम पर था।  हालांकि अंग्रेज यह मानने को तैयार नहीं थे कि यह देश उनकी मुट्ठी से फिसल रहा है, लेकिन हमारे फिल्मकारों ने आहट भांप ली थी। 

बॉलीवुड की फिल्में गानों के बिना अधूरी हैं और आजकल तो आइटम सॉन्ग का दौर चल रहा है। फिल्म में कहानी तो यूं ही चलती रहती है मगर बीच बीच में गाने इसको और भी रोचक बना देते हैं। बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें हर थोड़ी देर में गाना आ जाता है और इसमें सबसे पहला नाम राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों का आता है। पुराने समय की बात करे तो आजादी से पहले 1932 में रिलीज हुई फिल्म 'इंद्रसभा' को अब तक की सबसे ज्यादा गानों वाली फिल्म माना जाता है। इसमें 69 गाने थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed