फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dj tillu actress Neha Shetty reprimands journalist for asking question about mole on her body

करारा जवाब: पत्रकार ने अभिनेत्री नेहा शेट्टी के ‘बॉडी पर तिल’ को लेकर पूछा घटिया सवाल, एक्ट्रेस ने ऐसे लगाई फटकार

Thu, 03 Feb 2022 10:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Feb 2022 10:35 PM IST
सार

2 फरवरी को फिल्म 'डीजे टिल्लू' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। एक दौरान एक पत्रकार ने अभिनेत्री नेहा शेट्टी के बारे में एक बेहूदा सवाल किया, जिसका अब अभिनेत्री ने जवाब दिया है।

विज्ञापन
Dj tillu actress Neha Shetty reprimands journalist for asking question about mole on her body
नेहा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू अभिनेत्री नेहा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डीजे टिल्लू’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसके इवेंट में नेहा शेट्टी के बारे में एक पत्रकार ने अभिनेता सिद्धू जोन्नालगड्डा से बेहद ही अजीबोगरीब सवाल किया, जिस वजह नेहा शेट्टी भड़क गईं। इतना ही नहीं, नेहा ने अपने जवाब से पत्रकार की बोलती भी बंद की।  

विज्ञापन

Dj tillu actress Neha Shetty reprimands journalist for asking question about mole on her body
नेहा शेट्टी, सिद्धू जोन्नालगड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 2 फरवरी को हैदराबाद में नेहा शेट्टी की फिल्म ‘डीजे टिल्लू’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस फिल्म में नेहा के साथ अभिनेता सिद्धू जोन्नालगड्डा नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में फिल्म के निर्माता नागा वामसी के अलावा पूरी टीम मौजूद थी। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने नेहा शेट्टी और सिद्धू जोन्नालगड्डा से फिल्म से जुड़े कई सवाल किए, जिनका दोनों ने काफी अच्छे से जवाब दिया। लेकिन इसी बीच एक पत्रकार ने सिद्धू जोन्नालगड्डा से ट्रेलर में दिखे एक डायलॉग का हवाला देते हुए पूछा कि क्या उन्होंने गिना कि नेहा शेट्टी के कितने तिल हैं। इस पर अभिनेता ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह इस सवाल से बचना चाहेंगे और आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dj tillu actress Neha Shetty reprimands journalist for asking question about mole on her body
नेहा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब इस घटना का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और नेहा शेट्टी ने भी ये वीडियो क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान नेहा शेट्टी ने पत्रकार को फटकार लगाई है। उन्होंने लिखा, 'ट्रेलर लॉन्च पर पूछा गया सवाल बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन मुझे ये जोड़ना होगा कि ये दर्शाता है कि उसके खुद के लिए और काम करने की जगह, घर या आसपास मौजूद महिलाओं के लिए कितना सम्मान है।'

विज्ञापन

Dj tillu actress Neha Shetty reprimands journalist for asking question about mole on her body
नेहा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा शेट्टी के इस पोस्ट पर निर्माता नागा वामसी ने कमेंट कर उनसे माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है, ‘माफ करें नेहा, यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी।’ वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स भी पत्रकार को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। दूसरी तरफ फैंस नेहा की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने इस मामले को बेहद ही शांति से संभाला है। बता दें कि फिल्म 'डीजे टिल्लू' फरवरी में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed