फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   divyanka tripathi talk about legendary actor dilip kumar says i become an artist to see his performance in films

EXCLUSIVE: दिलीप कुमार की फिल्मों से सीख लेकर दिव्यांका त्रिपाठी बनीं कलाकार, निधन पर जताया शोक

Wed, 07 Jul 2021 07:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 07 Jul 2021 07:50 PM IST
सार

  • दिलीप कुमार के निधन पर दिव्यांका त्रिपाठी ने जताया शोक 
  • दिलीप कुमार की फिल्में देखकर दिव्यांका बनी कलाकार 
  • हमेशा याद आएंगे दिलीप साहब 

विज्ञापन
divyanka tripathi talk about legendary actor dilip kumar says i become an artist to see his performance in films
दिव्यांका त्रिपाठी, दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के जाने से प्रशंसकों के दिल टूट गए। बॉलीवुड और टेलीविजन जगत शोक में डूब गया। पिछले महीने दिलीप कुमार को सांस की समस्या हो गई थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन बुधवार की सुबह 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने अपनी अंतिम सांस ली। इस दौरान उनकी पत्नी सायरा बानो हर वक्त उनके साथ थीं। दिलीप कुमार के निधन पर कई बॉलीवुड सितारें उनके घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और साथ ही कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने भी उनके निधन पर शोक जताते हुए अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

विज्ञापन


दिलीप साहब की फिल्मों को देखकर बनीं कलाकार

दिव्यांका त्रिपाठी ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने अभिनय के लिए कोई बाहर से ट्रेनिंग नहीं ली, बल्कि वो दिलीप कुमार की बड़ी प्रशंसक थीं। दिव्यांका ने एक छात्र के रूप में दिलीप कुमार की और उस युग की कई फिल्मों को देखा, ताकि कला क्षेत्र में उन्हें  मदद मिल सके। दिव्यांका ने इस खास बातचीत में कहा,' जब मैंने सोचा था कि मुझे अभिनय करना है तो मैंने कही से फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी। जब मुझे मेरा पहला शो मिला तो मेरी ट्रेनिंग उस युग की फिल्में देखकर हुई। मैंने एक छात्रा के रुप में दिलीप कुमार साहब की बहुत सी फिल्में देखी हुईं हैं और मैं उन फिल्मों को देखकर ये कह सकती हूं कि उस युग कि कई फिल्मों को देखकर मैं कलाकार बनी हूं। आज इस बात का बहुत ही अधिक दुख है कि दिलीप साहब हमारे बीच में नहीं हैं। मुझे लगता है ये हमारे पूरे भारत देश के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। हम सबको इस बात का गम है। हम उन्हें कभी नहीं भुला सकते। उनकी फिल्मों के द्वारा और जिस प्रकार के वो इंसान थें वो हमारे दिलों में हमेशा हैं।'

विज्ञापन

divyanka tripathi talk about legendary actor dilip kumar says i become an artist to see his performance in films
शाहरुख खान, सायरा बानो - फोटो : PTI

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे कई सितारें

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर कई सितारें पहुंचें। अभिनेत्री शबाना आजमी दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंची। शाहरुख खान जो दिलीप कुमार के बहुत ही करीब थें वो भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें और साथ ही सायरा बानो को इस मुश्किल घड़ी में संभालते हुए नजर आए। अनिल कपूर, करण जौहर समेत कई सितारें दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचें। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी से लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी ट्वीट कर दिलीप कुमार को श्रद्धांजली अर्पित की है।

राजकीय सम्मान के साथ नम आंखो से दी विदाई
 
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं। उनके अंतिम दर्शन को यादगार बनाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने खास निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुई थी। सामने आई अंतिम यात्रा की तस्वीरों में दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिखाई दिया, उनके आस-पास अभिनेता की आखिरी झलक देखने को मीडिया और प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। दिलीप कुमार की शख्सियत कुछ इस तरह की थी कि वो हर किसी को अपना दीवाना बना लेते थें। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed