फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Divya Dutta to make south debut remembers first Malayalam film otta shooting with Resul Pookutty Sathyaraj

Divya Dutta: अपनी पहली साउथ फिल्म को लेकर उत्साहित हैं दिव्या दत्ता, बताया- कैसा रहा 'ओट्टा' की शूटिंग का सफर

Tue, 04 Jul 2023 05:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Jul 2023 05:39 PM IST
सार

अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपनी पहली साउथ फिल्म के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन
Divya Dutta to make south debut remembers first Malayalam film otta shooting with Resul Pookutty Sathyaraj
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता अब जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह मलयालम फिल्म 'ओट्टा' के जरिए साउथ सिनेमा में कदम रखेंगी। यह फिल्म अकादमी पुरस्कार विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी के निर्देशन की पहली फिल्म है। अभिनेत्री अपनी पहली साउथ फिल्म के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन

Divya Dutta to make south debut remembers first Malayalam film otta shooting with Resul Pookutty Sathyaraj
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा कि मुझे अपनी पहली साउथ फिल्म की शूटिंग याद है। मुझे एक गाना याद है, जिसे प्रभुदेवा के भाई ने कोरियोग्राफ किया था। एक अलग भाषा में शूटिंग थी। मुझे नहीं पता था कि मैं कोरियोग्राफी संभालू या भाषा संभालूं या क्या करूं। मैं वास्तव में पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन उस सेट पर काम करना अद्भुत था, क्योंकि हर कोई बहुत प्यारा और मददगार था। तमाम जद्दोजहद के बाद टीम एक समाधान लेकर आई।

Manoj Bajpayee: फिल्म 'सत्या' के बाद खुल गई थी मनोज बाजपेयी की किस्मत, इंडस्ट्री में मिलने लगे थे काम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Divya Dutta to make south debut remembers first Malayalam film otta shooting with Resul Pookutty Sathyaraj
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या ने बताया कि टीम ने मुझे एक प्रॉम्प्टर दिया, लेकिन उसे पढ़ना और अभिनय करना मुश्किल था। मैं ऐसा नहीं कर सकी तो आखिरकार हमारे सेट पर एक लड़का था, जो मुझे डायलॉग बोलने के लिए प्रेरित कर रहा था। वह भी थोड़ा असहज था, तब मुझे ऐसा लगा कि जैसे मुझे सिर्फ अपने डायलॉग्स पर ध्यान देना चाहिए।

Ram Charan: 'लियो' में हुई राम चरण की एंट्री? वायरल तस्वीर से अटकलों का बाजार गर्म


 
विज्ञापन

Divya Dutta to make south debut remembers first Malayalam film otta shooting with Resul Pookutty Sathyaraj
दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री का कहना है कि अब उनके लिए विभिन्न भाषाओं की फिल्में करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह अच्छा है, जब आप भारत के विभिन्न हिस्सों में एक पहचाना जाने वाला चेहरा बन जाते हैं। मुझे याद है कि मैं कुछ महीने पहले केरल में लिट फेस्ट में गई थी और जब उन्हें पता चला कि मैं अब एक मलयालम फिल्म कर रही हूं तो मेरी सराहना हुई। मुझ पर बहुत प्यार बरसाया गया।

Hansika Motwani: 'मुझे उन्हें छूने का एक मौका चाहिए था', रोबो शंकर ने हंसिका मोटवानी पर की विवादित टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed