सलमान खान की फिल्म 'भारत' के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं दिशा, इंस्टा पर डाला सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं है। हाल ही में दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें में वो साइड किक मारती हुई नजर आ रही हैं। बता दें दिशा पटानी इस तस्वीर में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। दिशा इस फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी जिसके लिए दिशा को बहुत मेहनत करनी पड़ रही हैं।
खास वजह है सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत', जिसमें दिशा पटानी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। अली अब्बास जफर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले वे सलमान के साथ सुल्तान फिल्म में काम कर चुके हैं।
गौरतलब हैं इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग माल्टा और आबू धाबी में हुई है। इस फिल्म में सलमान खान पांच विभिन्न लुक में नजर आएंगे।