फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Leo: Thalapathy Vijay did not want his action movie to be pan India film this why he changed his mind

Leo: 'लियो' को पैन-इंडिया फिल्म नहीं बनने देना चाहते थे विजय, जानें कैसे बदला अभिनेता का मन

Thu, 20 Apr 2023 09:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 20 Apr 2023 09:50 PM IST
सार

विजय 'लियो' को पैन इंडिया फिल्म बनाने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि वह इस फिल्म से तमिल दर्शकों का मनोरंजन करने पर फोकस करना चाहते थे।

विज्ञापन
Leo: Thalapathy Vijay did not want his action movie to be pan India film this why he changed his mind
थलपति विजय - फोटो : Instagram

विस्तार

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक थलपति विजय अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को एक से बढ़कर एक फिल्में देने के लिए जाना जाता है। आखिरी बार फिल्म 'वारिसु' में नजर आए विजय इस समय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से फिल्म का एलान हुआ है, तभी से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक पैन-इंडिया फिल्म होने वाली थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने मेकर्स से इस फैसले को बदलने के लिए कहा है।

विज्ञापन

विजय ने बदला मन
तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थलपति विजय जल्द ही 'लियो' में नजर आने वाले हैं। लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का हिस्सा होने के कारण इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब निर्माता ललित कुमार ने  खुलासा किया है कि विजय नहीं चाहते कि 'लियो' एक पैन-इंडिया फिल्म बने। इसके बजाय उन्होंने निर्माताओं को 'तमिल मक्कल' के लिए कुछ लेकर आने की सलाह दी है। 'लियो' लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।
विज्ञापन


'लियो' न हो पैन इंडिया फिल्म
विजय 'लियो' को पैन इंडिया फिल्म बनाने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि वह इस फिल्म से तमिल दर्शकों का मनोरंजन करने पर फोकस करना चाहते थे। हालांकि, निर्माता ललित और जगदीश के समझाने के बाद स्टार ने अपना विचार बदल लिया। फिल्म को ज्यादा संख्या में दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए मूल कहानी में कुछ बदलाव भी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में हुई जगपति बाबू की एंट्री, KKBKKJ को प्रमोट करते वक्त अभिनेता ने की पुष्टि

इस दिन रिलीज होगी 'लियो'
थलपति विजय और लोकेश कनगराज ने पहले 'मास्टर' में साथ काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब,'लियो' में दोनों की जोड़ी एक साथ फिर नजर आने वाली है। फिल्म में प्रिया आनंद, त्रिशा, अर्जुन सरजा और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में होंगे। संजय दत्त फिल्म में  खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Priyanka Chopra: जब चीजें प्लान के अनुसार नहीं चलती तो क्या महसूस करती हैं प्रियंका, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed