{"_id":"58cbeb194f1c1b443732aaec","slug":"disha-patani-back-in-student-of-the-year-2-opposite-boyfriend-tiger-shroff","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान की बजाय दिशा पाटनी बनेंगी करण जौहर की अगली स्टूडेंट!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान की बजाय दिशा पाटनी बनेंगी करण जौहर की अगली स्टूडेंट!
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Disha Patani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' के सीक्वल में टाइगर श्रॉफ के ऑपोजिट कौन लीडिंग लेडी होगी, इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का नाम फाइनल हो गया था, लेकिन मेकर्स फिमेल लीड को लेकर एक बार फिर कंफ्यूज हो गए हैं।
स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार दिशा पाटनी का नाम एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा चाहते हैं कि दिशा पाटनी ही फिल्म में टाइगर के साथ हों। पुनीत चाहते हैं कि फिल्म में टाइगर और दिशा की रियल लाइफ कैमिस्ट्री नजर आए।
आपको बता दें कि फिल्म में सबसे पहले दिशा को ही कास्ट किया गया था। लेकिन फिर खबरें आईं कि उन्हें हटाकर सारा अली खान को फिल्म ऑफर की गई है।

इनके नामों पर भी हो चुकी है चर्चा
Sara Ali Khan Jhanvi Kapoor
यह पहली बार नहीं है जब 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर 2' की लीड हीरोइन को लेकर कंफ्युजन हुई है। फिल्म में टाइगर के ऑपोजिट श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का नाम भी सामने आया था। वहीं इंडिया की डिजनी गर्ल कही जाने वाली तारा सुतारिया का नाम भी लगभग फाइनल हो गया था।
फिल्म में टाइगर के साथ कौन लीड हीरोइन रहेंगी इसका खुलासा तो तभी होगा जब धर्मा प्रोडक्शन्स कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करेगा।
फिल्म में टाइगर के साथ कौन लीड हीरोइन रहेंगी इसका खुलासा तो तभी होगा जब धर्मा प्रोडक्शन्स कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करेगा।