क्या ‘हनुमान अंश’ का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, अगले हिस्से को लेकर कही ये बात
Vishal Chaturvedi on Hanuman Ansh Sequel: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। अब फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
विस्तार
फिल्म ‘हनुमान अंश’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसकी सफलता के बीच फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
क्या बनेगा 'हनुमान अंश' का सीक्वल?
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के खत्म होने के बाद ही दर्शकों को इसके सीक्वल का हिंट मिल गया था। फिल्म के आखिर में एक स्लेट दिखाई गई थी, जिससे साफ हो गया था कि नीम करोली बाबा की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है और इसका अगला हिस्सा भी आएगा।
हाल ही में आगरा के एक मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के साथ बातचीत के दौरान फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सीक्वल को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म के अगले पार्ट में नीम करोली बाबा की जिंदगी के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को दिखाया जाएगा।
फिरोजाबाद से शुरू होगी कहानी
- विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि सीक्वल में सबसे पहले नीम करोली बाबा के जन्मस्थान फिरोजाबाद पर फोकस किया जाएगा।
- इसके बाद कहानी आगरा, मधुरा और उनकी जिंदगी और आध्यात्मिक सफर से जुड़े दूसरे स्थानों तक जाएगी।
- यानी फिल्म के अगले पार्ट में दर्शकों को नीम करोली बाबा की जिंदगी और उनके आध्यात्मिक सफर के बारे में और करीब से जानने का मौका मिलेगा।
पहले से ही ट्रायलॉजी की थी प्लानिंग
खास बात यह है कि ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल की प्लानिंग मेकर्स ने पहले से ही कर रखी थी। जब 20 फरवरी 2026 को फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया गया था, तभी बताया गया था कि यह प्रोजेक्ट ट्रायलॉजी यानी तीन फिल्मों की सीरीज के तौर पर बनाया जाएगा।
‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘अपनी थेरेपी छोड़ो और फिल्म देखो’, कंगना रनौत ने ‘हनुमान अंश’ की तारीफ में बांधे पुल, पोस्ट शेयर कर कही ये बात