फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Vipul Amrutlal Shah unveils his new web series Commando for OTT New actor Prem Parija hit screen

Commando: विपुल अमृतलाल शाह की 'कमांडो' का टीजर जारी, डायरेक्टर ने इस अभिनेता को दिया ओटीटी डेब्यू का मौका

Mon, 24 Jul 2023 01:03 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 24 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह अपनी फ्रेंचाइजी 'कमांडो' को लेकर काफी सुर्खियों में थे। इस बीच 24 जुलाई को मेकर्स ने 'कमांडो' का टीजर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Director Vipul Amrutlal Shah unveils his new web series Commando for OTT New actor Prem Parija hit screen
कमांडो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर विपुल अमृतलाल शाह अपनी फ्रेंचाइजी 'कमांडो' को लेकर काफी सुर्खियों में थे। सिनेमा प्रेमियों के बीच उनकी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। निर्देशक अब अपनी इस फिल्म की फ्रेंचाइजी को ओटीटी पर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज यानी 24 जुलाई को मेकर्स ने 'कमांडो' का टीजर जारी किया है। रिलीज किए गए इस टीजर में जबर्दस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


विद्युत जामवाल नहीं हैं सीरीज का हिस्सा
जी हां, इस बार कमांडो में अभिनेता विद्युत जामवाल की जगह प्रेम परीजा दमदार एक्शन अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रेम विपुल अमृतलाल  शाह की इस सीरीज से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। वहीं, वीडियो में 'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा भी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। 'कमांडो' का टीजर एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sunshine Pictures Pvt Ltd (@sunshinepicturesofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
बता दें कि उनकी यह मचअवेटेड सीरीज पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। वहीं, मेकर्स के तरफ से इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस सीरीज में अदा शर्मा, प्रेम परीजा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

ओटीटी डेब्यू करेंगे प्रेम परीजा
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा आखरी बार सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म  'द केरल स्टोरी' में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। वहीं, प्रेम परीजा इस सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। इससे पहले एक्टर साल 2019 में आई फिल्म 'बाटला हाउस' और 'सत्यमेव जयते 2' में एक सहायक निर्देशक के रुप में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan: मणिपुर हिंसा को लेकर जया बच्चन का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'यह शर्म की बात है'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed