फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Ss rajamouli angry on ott platform netflix to releasing only hindi version of rrr

RRR: सिर्फ हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आई RRR तो नाराज हुए एस एस राजामौली, कहा- बाकी चार भाषा में क्यों नहीं

Sat, 30 Jul 2022 09:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 30 Jul 2022 09:56 PM IST
सार

एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ चुकी है। फिल्म का हिंदी वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जिस पर निर्देशक एस एस राजामौली ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Director Ss rajamouli angry on ott platform netflix to releasing only hindi version of rrr
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसने सिनेमाघरों में बंपर कमाई की थी। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 1100 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। सिनेमाघरों के कुछ समय बाद ही यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी आ गई थी। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' सिर्फ हिंदी में ही ओटीटी पर मौजूद है, जिस पर अब निर्देशक एस एस राजामौली ने नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन

'आआरआर' सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी। लेकिन ओटीटी पर फिल्म का सिर्फ हिंदी वर्जन आया है, जिस पर निर्देशक ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, रूसो ब्रदर्स की फिल्म द ग्रे मैन रिलीज होने वाली है जिसमे धनुष लीड रोल में हैं। इस फिल्म के सिलसिले में ही रूसो ब्रदर्स और राजामौली के बीच नेटफ्लिक्स को लेकर बात हो रही थी। इस दौरान राजामौली से पूछा गया कि सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर भी उनकी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। क्या वह इस चीज से सरप्राइज हैं? राजामौली ने कहा कि वह इससे काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एस एस राजामौली ने कहा कि पहले तो मैं नेटफ्लिक्स से बहुत नाराज हूं क्योंकि यह फिल्म हिंदी वर्जन में स्ट्रीम हुई है। बाकी चार भाषाओं को नहीं किया गया। मेरी उनसे यह शिकायत है और फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स से मैं काफी हैरान भी हूं। एक अच्छी कहानी, सभी के लिए अच्छी होती है। फिल्म को वेस्ट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मुझे नहीं पता था कि मैं वेस्टर्न के सेंस को समझने वाली फिल्म बना भी सकता हूं। जब इस फिल्म को हर जगह से तारीफ मिली तो मैं हैरान रह गया था। यह सब सिर्फ नेटफ्लिक्स की वजह से संभव हुआ। मेरे लिए इनके मन में काफी इज्जत है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed