फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Karan Johar wrote a birthday note he said his life changed forever with Yash and Roohi arrival

Karan Johar: 'मेरी जिंदगी बदल गई', यश और रुही के जन्मदिन पर पिता करण जौहर ने लिखा यह खूबसूरत नोट

Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 07 Feb 2024 05:11 PM IST
सार

करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की प्री बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने रूही और यश के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Director Karan Johar wrote a birthday note he said his life changed forever with Yash and Roohi arrival
करण जौहर, यश, रूही - फोटो : social media

विस्तार

निर्माता करण जौहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। करण आए दिन अपने बच्चों यश और रूही से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। करण ने हाल ही में अपने बच्चों के जन्मदिन की प्री वेडिंग पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे। करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की प्री बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने रूही और यश के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
विज्ञापन


प्री बर्थडे की तस्वीर की साझा 
करण जौहर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने दोनों बच्चों यश और रूही की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में करण अपने बच्चों की तरह मैचिंग आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में करण की मां अपने बेटे और पोते-पोतियों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक और तस्वीर में यश और रूही का अपनी दादी के साथ एक प्यारा सा स्नैपशॉट है। वहीं, एक तस्वीर में करण जौहर अपनी मां पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)



यह भी पढ़ें: Hanuman Box Office: देश ही नहीं, दुनियाभर में चल रही 'हनुमान' की गदा, वर्ल्डवाइड कमाई जान चौंक जाएंगे आप

यश और रूही के लिए कही यह बात 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दोनों प्यारे बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप दोनों के आने से मेरा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है। मेरे बच्चों कभी मत बदलना, जल्दी से बड़े हो जाओ। मेरी मां को धन्यवाद, जो हमेशा हमारे परिवार की ताकत हैं। यश और रूही को अपना प्यार देने के लिए धन्यवाद।"

प्री बर्थडे में शामिल हुए ये सितारे
करण के बच्चों की प्री बर्थडे पार्टी में कई मशहूर हस्तियां अपने बच्चों के साथ पहुंचीं। इस पार्टी में गौरी खान ने अपने बेटे अबराम के साथ एंट्री ली। वहीं, करीना-सैफ के बेटे तैमूर और जहांगीर भी पार्टी में धमाल मचाते दिखे। इसके अलावा आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप भी पार्टी में अपनी बेटी वरुष्का के साथ शामिल हुईं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं, महीप कपूर, रानी मुखर्जी, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, मनीष मल्होत्रा सहित कई दिग्गज सितारे इस पार्टी में शरीक हुए। 

यह भी पढ़ें: The Raja Saab: वीएफएक्स से लेकर संगीत तक, 'राजा साब' की हर बात होगी खास, निर्माता ने साझा की दिलचस्प जानकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed