फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Ashutosh Gowariker to Create Epic Film SHANKAR based on Adi Shankaracharya in Collaboration with Nyas

Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी

Fri, 22 Sep 2023 03:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 22 Sep 2023 03:17 PM IST
सार

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Director Ashutosh Gowariker to Create Epic Film SHANKAR based on Adi Shankaracharya in Collaboration with Nyas
शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'लगान', 'जोधा अकबर' और 'पानीपत' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर तारीफ बटोरने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अब एक और शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म आदि शंकराचार्य पर आधारित होगी। इस फिल्म को आशुतोष न्यास के सहयोग से बनाएंगे। हिंदू दार्शनिक आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित इस फिल्म का नाम 'शंकर' है।

विज्ञापन


न्यास ने किया एलान
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में महान भारतीय वैदिक विद्वान, दार्शनिक और शिक्षक आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' के अनावरण के बीच आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाए जाने की घोषणा की है। बता दें कि एकात्मकता की प्रतीक  इस प्रतिमा का अनावरण हाल ही में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

The Great Indian Family Review: विक्की और विक्टर की चौंका देने वाली फिल्म, इक बरहमन ने कहा है ये साल अच्छा है
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 'आदि शंकराचार्य की शिक्षाओं, उनकी बौद्धिक शक्ति और सनातन धर्म के विविध पहलुओं को एकजुट करने की उनकी तमाम कोशिशों के गहन प्रभावों का पता लाने का यह बिल्कुल सही समय है। हम बेहद खुश हैं कि इसके लिए हम फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Jawan Piracy: 'जवान' पायरेसी पर दिल्ली उच्च न्यायालय सख्त, व्हाट्सएप-टेलीग्राम से निलंबित किए जाएंगे चैनल

आशुतोष गोवारिकर ने साझा की खुशी
फिल्म 'शंकर' को लेकर आशुतोष गोवारिकर ने भी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, 'आदि शंकराचार्य भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण शख्सियत रहे। उनकी सीख आज भी दुनियाभर में गूंजती हैं। न्यास और एकात्म धाम के सहयोग से सिनेमाई कैनवास पर आदि शंकराचार्य के जीवन और शिक्षाओं को पेश करने का मौका मेरे लिए गर्व की बात है'। आशुतोष ने कहा कि उनका मकसद ऐसी फिल्म बनाने का है, जो मनोरंजन के साथ-साथ बड़ा संदेश भी दे।
Badass Ravikumar Release Date: रवि कुमार बन हिमेश बिग स्क्रीन पर मचाएंगे गदर, विलेन बनकर खड़ा होगा ये सुपरडांसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed