फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dipika chikhlia trolled for tagging pakistan pmo his post in 75th independence day users shared funny memes

Dipika Chikhlia Trolled: आजादी के जश्न के बीच दीपिका चिखलिया ने पाक PMO को टैग किया ट्वीट, लोगों ने लगाई क्लास

Mon, 15 Aug 2022 06:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Aug 2022 06:13 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक ऐसी गलती कर दी, जिस पर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने अपना पोस्ट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया है।

विज्ञापन
dipika chikhlia trolled for tagging pakistan pmo his post in 75th independence day users shared funny memes
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

15 अगस्त 2022 यानी आज के दिन भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी के इस खास दिन को देशभर में जश्न की तरह मनाया गया। सरकार ने हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम चलाई तो लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिनेमा जगत से जुड़े सितारों ने भी आज अपने घर में तिरंगा फहराया। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी अपने घर में तिरंगा फहराया, जिसकी तस्वीर सामने आई है। लेकिन इस मौके पर उनसे एक गलती भी हो गई, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल, दीपिका चिखलिया ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने एक हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है और दूसरे हाथ से वह सैल्यूट कर रही हैं। व्हाइट प्लाजो और कुर्ती पहने दीपिका काफी सुदंर लग रही हैं। उन्होंने अपना लुक भी सिंपल रखा है। इस ट्वीट में दीपिका ने लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।' लेकिन उन्होंने अपना यह ट्वीट भारत के प्रधानमंत्री को टैग करने की बजाय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग कर दिया है, जिस वजह से लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका के इस पोस्ट पर लोग मजेदार अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने माना है कि यह उनसे गलती से हुआ है लेकिन कुछ लोग मजे लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यूजर्स ने अभिनेत्री के लिए मीम्स तक शेयर किए हैं और कुछ उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या टैग कर दिया। पागल है क्या।' दूसरे ने लिखा, 'रिलैक्स करो दोस्तों, पाकिस्तान भी भारत का शहर है।' तीसरे यूजर ने रामायण के लक्ष्मण का फोटो शेयर किया है, जिसमें लक्ष्मण कह रहे हैं, 'हे प्रभु मुझे तो ये कोई माया जाल लगता है।' बता दें कि दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' सीरियल में सीता का किरदार निभाया था, जिसे आज भी कोई नहीं भूल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed