{"_id":"5e1ee81f8ebc3e4ad9296988","slug":"dinesh-vijan-go-goa-gone-2-releases-in-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैमिली मैन की कामयाबी ने जॉम्बी किरदारों को दिया पुनर्जीवन, 'गो गोवा गॉन 2' का एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैमिली मैन की कामयाबी ने जॉम्बी किरदारों को दिया पुनर्जीवन, 'गो गोवा गॉन 2' का एलान
Wed, 15 Jan 2020 03:56 PM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Jan 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
गोवा गॉन 2
- फोटो : Twitter
निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' को मिली कामयाबी ने उनकी सात साल पहले रिलीज हुई फिल्म गो गोवा गॉन के सीक्वेल को पटरी पर ला दिया है। ये सीक्वेल काफी समय से चर्चा में रही है।
विज्ञापन
अब निर्माता दिनेश विजन ने इसे बनाने औऱ अगले साल होली के आसपास रिलीज करने का एलान कर दिया है। राज और कृष्णा इससे पहले दिनेश के साथ सुपरहिट फिल्म स्त्री बना चुके हैं। 'गो गोवा गॉन' को हिंदी सिनेमा की पहली जॉम्बी (आदमखोर मुर्दे) फिल्म माना जाता है।
विज्ञापन
निर्माता दिनेश विजन कहते हैं, "मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि हम एक बार फिर से इस अनूठे सफर पर लौट रहें हैं। गो गोवा गॉन ने सिनेमा में बहुत सी चीजों को परिभाषित किया था, अब एक बार फिर से हम ये करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के किरदार हमारे साथ जुड़े रहे। अब उन्हें दोबारा परदे पर उतारने के लिए हम बहुत ही रोमांचित हैं।"
विज्ञापन
One can try, but never really escape this trip! Prepare yourself for the craziest sequel of the best "zom-com" as Go Goa Gone 2 releases in March 2021!@ErosNow #DineshVijan @ErosIntlPlc pic.twitter.com/PILwKdhX9X
— Maddock Films (@MaddockFilms) January 15, 2020