फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Vijan and Netflix India to collaborate again for sara ali khan Murder Mubarak as per media reports

Murder Mubarak: दिनेश विजान ने नेटफ्लिक्स से मिलाया हाथ! ओटीटी पर रिलीज होगी मल्टी स्टारर फिल्म मर्डर मुबारक

Fri, 15 Dec 2023 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर आ रही है कि निर्माता दिनेश विजान और नेटफ्लिक्स इंडिया मर्डर मुबारक के लिए एक बार फिर सहयोग करेंगे। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
 

विज्ञापन
Dinesh Vijan and Netflix India to collaborate again for sara ali khan Murder Mubarak as per media reports
दिनेश विजान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्देशक होमी अदजानिया ने लंबे समय से चल रही अपनी बहुचर्चित फिल्म 'मर्डर मुबारक' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। फिल्म मेकर्स ने इसी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी थी। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब खबर आ रही है कि निर्माता दिनेश विजान और नेटफ्लिक्स इंडिया मर्डर मुबारक के लिए एक बार फिर सहयोग करेंगे। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


चोर निकल के भागा ने हासिल किया पहला स्थान
यामी गौतम और सनी कौशल की मुख्य भूमिका वाली मैडॉक फिल्म्स की 'चोर निकल के भागा' 2023 में नंबर 1 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूल फिल्म और नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जो अच्छी कहानी के लिए जानी जाती है। दिनेश विजान अच्छे कंटेंट का समर्थन करने के लिए जाने जाते हैं। निर्माता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कंटेंट ही राजा है।
विज्ञापन


Year Ender: थिएटर छोड़ इस साल सीधा ओटीटी पर रिलीज हुईं ये धांसू फिल्में, लिस्ट में दो भाइयों की मूवीज भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म मर्डर मुबारक
गौरतलब है कि 'आरआरआर' और 'जाने जां' जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए, 'चोर निकल के भागा' इस साल नंबर 1 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म के रूप में रैंकिंग में है। बता दें कि फिल्म  'मर्डर मुबारक' में सारा अली खान लीड रोल में हैं। वहीं, दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि करिश्मा कपूर भी फिल्म में हैं वे लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखेगी। फैंस भी अभिनेत्री को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kangana Ranaut: संसद में कूद हमला करने वाले सागर शर्मा को कंगना ने बताया 'आतंकवादी', शख्स को कहा- हिंदू विरोधी

करिश्मा कपूर करेंगी कमबैक
बता दें कि फिल्म में संजय कपूर, विजय वर्मा और भी प्रमुख किरदारों में हैं। साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' से कमबैक किया था। हालांकि, यह फिल्म चली नहीं लेकिन करिश्मा के लिए दोबारा से एक्टिंग के रास्ते जरूर खोल दिए। इस मूवी के बाद एक्ट्रेस 'मर्डर मुबारक' में दिखाई देने वाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed