‘इतनी सफाई कहीं नहीं देखी’, जापान में डस्टबिन नहीं मिला तो हैरान हुए दिलजीत दोसांझ; वीडियो किया शेयर
Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में जापान से एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
विस्तार
दिलजीत दोसांझ वायरल वीडियो में वह सड़क पर डस्टबिन ढूंढते नजर आ रहे हैं और साथ ही जापान की सफाई की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
कचरा फेंकने के लिए नहीं मिला डस्टबिन
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं कि उन्होंने आइसक्रीम तो ले ली, लेकिन कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन ही नहीं मिल रहा। वह इधर-उधर देखते हैं और कहते हैं कि यहां की सड़कें इतनी साफ हैं कि कहीं भी कचरा नजर नहीं आता।
वीडियो में उनके जापान ट्रिप की झलक भी देखने को मिलती है। वह शॉपिंग करते, खाना खाते और शहर को एक्सप्लोर करते नजर आते हैं। एक जगह वह मजाक में कहते हैं कि लगता है यहां सफाई इतनी है कि डस्टबिन ही हटा दिए गए हैं। वीडियो के आखिर में वह एक जापानी महिला से रिंग खरीदते और लोकल खाना एंजॉय करते दिखते हैं।
टूर का वीडियो किया शेयर
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, ‘यूरोप टूर से पहले जट्ट जापान घूम रहा है। जल्दी मिलते हैं यूरोप, ऑरा वर्ल्ड टूर 2026।’ इससे पहले भी दिलजीत ने टोक्यो से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, जिनमें वह शहर की गलियों में घूमते, जापानी खाने का मजा लेते और लोकल मार्केट्स एक्सप्लोर करते नजर आए।
बता दें कि दिलजीत दोसांझ हाल ही में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इसमें दिलजीत के अलावा शरवरी और वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें- Ramayana: रकुल प्रीत सिंह ने क्यों चुना शूर्पणखा का किरदार, एक्ट्रेस ने एक्स पर भावुक नोट शेयर कर किया खुलासा